UP चुनाव से पहले एक्शन मोड में BJP : विनोद तावड़े बने नए प्रदेश प्रभारी, क्या बदलेंगे सियासी समीकरण?

Updated:
विज्ञापन

विनोद तावड़े को यूपी की जिम्मेदारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं. पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं, जिनमें विनोद तावड़े को यूपी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. इन नियुक्तियों से इन राज्यों में सियासी सरगर्मी तेज होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं. पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के मुताबिक, विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.

विज्ञापन

विनोद तावड़े को यूपी की जिम्मेदारी

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है. वहीं, जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में इन नियुक्तियों की जानकारी दी गई है. बीजेपी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी नई जिम्मेदारियों की घोषणा की.

पंजाब और गुजरात में भी नई नियुक्तियां

उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब और गुजरात के लिए भी नए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि तरुण चुघ को गुजरात का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है. बीजेपी के मुताबिक, ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

तीन राज्यों में संगठन को नई जिम्मेदारी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के संगठनात्मक प्रभार में बदलाव किया है. नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि अन्य सभी प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति समयानुसार किए जाने तक वर्तमान प्रभारी व्यवस्था जारी रहेगी. तीनों राज्यों में नई जिम्मेदारियां ऐसे समय में तय की गई हैं, जब उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने वाली हैं.

Must Read- DM का आदेश मिलते ही एक्शन में योगी पुलिस! 40 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola