लखनऊ के लाल का कमाल! 'कौन बनेगा ज्ञान रत्न' में छाया 11वीं का छात्र अभय, राष्ट्रीय मंच पर लहराया सफलता का परचम

Updated:
विज्ञापन

'कौन बनेगा ज्ञान रत्न' में छाया 11वीं का छात्र अभय (क्रेडिट सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: लखनऊ के बीकेटी इंटर कॉलेज के छात्र अभय सिंह ने 'कौन बनेगा ज्ञान रत्न' राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रामायण के ज्ञान से 'ज्ञान रत्न' प्रमाण पत्र हासिल किया. उन्होंने आत्मविश्वास से सवालों के जवाब दिए.

विज्ञापन

UP News: लखनऊ के बीकेटी इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र अभय सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ‘कौन बनेगा ज्ञान रत्न’ में शानदार प्रदर्शन किया. रामायण की कथा, पात्रों और प्रसंगों पर आधारित इस प्रतियोगिता में अभय ने हॉट सीट पर आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब दिए और ‘ज्ञान रत्न’ प्रमाण पत्र के साथ प्रभु श्रीराम की तस्वीर प्राप्त की.

विज्ञापन

हॉट सीट पर अभय ने दिखाया आत्मविश्वास

प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों से बच्चों ने हिस्सा लिया था. ऐसे प्रतिस्पर्धी मंच पर अभय का चयन और उनका सफल प्रदर्शन विद्यालय के लिए उपलब्धि माना जा रहा है. मंच का संचालन अभिनेता हिमांशु सोनी ने किया. रामायण से जुड़े सवालों के जवाब देते हुए अभय ने सहजता और आत्मविश्वास का परिचय दिया.

शिक्षक के मार्गदर्शन से मिली तैयारी में मदद

अभय की तैयारी में विद्यालय के विज्ञान शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह चौहान का विशेष मार्गदर्शन रहा. उन्होंने प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान अभय को रामायण के विभिन्न प्रसंगों और उनसे जुड़े तथ्यों की जानकारी दी. इसी तैयारी के दम पर अभय मंच पर बेहतर तरीके से सवालों का सामना कर सके.

स्कूल पहुंचते ही मिली बधाइयां

अभय की सफलता की जानकारी विद्यालय पहुंचने के बाद परिसर में खुशी का माहौल बन गया. प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने अभय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि अभय की मेहनत, लगन और ज्ञान के प्रति गंभीरता दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है. विद्यालय प्रशासन के अनुसार ऐसी उपलब्धियां छात्रों में सीखने की रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं.

Must Read- UP चुनाव से पहले एक्शन मोड में BJP! विनोद तावड़े बने नए प्रदेश प्रभारी, क्या बदलेंगे सियासी समीकरण?


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola