6.5 मिनट में दिखी UP पुलिस की पूरी कहानी, अमिताभ बच्चन भी हुए फिदा,एंथम में दिखा खाकी का जज्बा

Updated:
विज्ञापन

‘खाकी का सितारा’ में दिखा यूपी पुलिस का जज्बा

UP Police:उत्तर प्रदेश पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर अपना पहला आधिकारिक एंथम ‘खाकी का सितारा’ लॉन्च किया है. यह 6.5 मिनट का वीडियो पुलिस की संवेदनशीलता और जनसेवा को दर्शाता है. महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इसकी तारीफ की है.

विज्ञापन

UP Police Anthem: उत्तर प्रदेश पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपना पहला आधिकारिक एंथम ‘खाकी का सितारा’ जारी किया है. करीब 6.5 मिनट लंबे इस वीडियो में पुलिस की सख्ती के साथ उसकी संवेदनशीलता, जनसेवा, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारियों को भी दिखाया गया है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इस एंथम की तारीफ की है.

6.5 मिनट के वीडियो में दिखी पुलिस की अलग तस्वीर

‘खाकी का सितारा’ सिर्फ पुलिस की कार्रवाई और कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है. वीडियो में महिला सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा राहत, कानून-व्यवस्था और आम लोगों की मदद से जुड़ी पुलिस की अलग-अलग भूमिकाओं को प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है. एंथम के जरिए वर्दी के पीछे मौजूद पुलिसकर्मी के समर्पण और मानवीय पहलू को भी सामने लाने की कोशिश की गई है.

अमिताभ बच्चन ने की ‘खाकी का सितारा’ की तारीफ

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर यूपी पुलिस के इस एंथम को सराहा. उन्होंने लिखा, “कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं, कुछ खाकी पहनकर जमीन पर। खाकी का सितारा.” उनके इस संदेश के बाद एंथम को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है

अमिताभ की आवाज, शंकर महादेवन का संगीत

इस एंथम को खास बनाने में कई बड़े नाम जुड़े हैं. इसमें अमिताभ बच्चन की आवाज, पद्मश्री शंकर महादेवन का संगीत और स्वर तथा कवि-गीतकार आलोक श्रीवास्तव के शब्द हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 अगस्त को लखनऊ स्थित लोक भवन में ‘खाकी का सितारा’ एंथम लॉन्च किया था.

एक साल से ज्यादा समय में तैयार हुआ एंथम

यूपी पुलिस के अनुसार, यह कोई सामान्य म्यूजिक वीडियो नहीं है. इसकी शूटिंग महाकुंभ-2025 से स्वतंत्रता दिवस-2026 तक अलग-अलग मौकों और परिस्थितियों में की गई. करीब एक वर्ष से अधिक समय तक पुलिस के अभियानों, ड्यूटी, जनसेवा और आपदा प्रबंधन से जुड़े वास्तविक दृश्यों को कैमरे में रिकॉर्ड किया गया. इन्हीं दृश्यों को जोड़कर ‘खाकी का सितारा’ तैयार किया गया है.

कानून-व्यवस्था और जनसेवा को मिला नया अंदाज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में कानून-व्यवस्था अहम मुद्दा रहा है. ऐसे में यूपी पुलिस ने इस एंथम के जरिए पुलिस की जिम्मेदारियों और उसके कामकाज को एक अलग रचनात्मक अंदाज में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की है. ‘खाकी का सितारा’ में पुलिस की ड्यूटी के साथ उसके समर्पण और जनता के प्रति जिम्मेदारी को प्रमुखता दी गई है.

Also Read: देवरिया में मऊ के 5000 स्मार्ट मीटर लगाए, कोर्ट के आदेश से सुपरवाइजर पर FIR


विज्ञापन
अंजली कश्यप

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola