यूपी के इन शहरों में 17 अगस्त से शुरू होगी सेना भर्ती रैली, जानिए कैसे होगा चयन प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन

यूपी में अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज 17 अगस्त से

उत्तर प्रदेश में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. प्रदेश के छह शहरों में 17 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा. जानिए किन शहरों में और कब होगी भर्ती.

विज्ञापन

UP News : उत्तर प्रदेश में सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. प्रदेश के छह शहरों में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा. भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 17 अगस्त 2026 से मेरठ में होगी. इसके बाद बरेली, लखनऊ, वाराणसी और अयोध्या समेत अन्य निर्धारित शहरों में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी. पूरी प्रक्रिया अप्रैल 2027 तक चलेगी. प्रदेश में तीसरी बार अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है. भर्ती की तैयारियों को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने समीक्षा बैठक की. लोक भवन में हुई बैठक में अधिकारियों को भर्ती स्थलों पर अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए गए.

अभ्यर्थियों के लिए इन व्यवस्थाओं पर रहेगा जोर

बैठक में भर्ती स्थलों पर पेयजल, स्वच्छता और चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए गए. इसके अलावा सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की पर्याप्त व्यवस्था पहले से करने को कहा गया है. अभ्यर्थियों के आवागमन और ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही यातायात प्रबंधन के लिए भी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए भर्ती स्थल पर मेडिकल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

मेरठ से शुरू होकर अयोध्या तक चलेगी भर्ती रैली

अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम अलग-अलग शहरों के लिए निर्धारित किया गया है. मेरठ में 17 अगस्त से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी. इसके बाद बरेली में 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी. इसके बाद लखनऊ में 11 जनवरी से 28 जनवरी 2027 तक अग्निवीर भर्ती रैली होगी. वाराणसी में 2 फरवरी से 27 फरवरी 2027 तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी. वहीं अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी.

भर्ती से पहले पूरी होंगी सभी तैयारियां

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं. भर्ती स्थलों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन को भीड़ नियंत्रण, यातायात, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है.अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि भर्ती के दौरान युवाओं को किसी तरह की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े. इससे दूर-दराज के इलाकों से आने वाले अभ्यर्थियों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने में सुविधा होगी.

Also read : इस्लाम कबूल करने वाली बेटियों को पिता ने बनाया बंधक, HC ने कहा- धर्म और जीवन चुनने की आजादी नहीं छीन सकते


विज्ञापन
रवि रंजन कुमार

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola