आज से दो दिन तक चलेगा राम मंदिर के CEO पोस्ट के लिए इंटरव्यू , 5,200 आवेदनो में से 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

Updated:
विज्ञापन

अयोध्या राम मंदिर

राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है. 5,200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनका इंटरव्यू 11 और 12 अगस्त को होगा. 2 सितंबर को नए CEO के नाम की घोषणा की जाएगी.

विज्ञापन

UP News : अयोध्या: राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. CEO पद के लिए मंगलवार (11 अगस्त) से दो दिवसीय इंटरव्यू शुरू हो रहा है. करीब 5,200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इन उम्मीदवारों का इंटरव्यू 11 और 12 अगस्त को राम मंदिर परिसर स्थित PFC (Passenger Facilitation Center) में होगा.

5,200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवारों का चयन

राम मंदिर के CEO पद के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिलने के बाद चयन समिति ने आवेदनों की शुरुआती जांच की. इसके बाद करीब 55 उम्मीदवारों से बातचीत की गयी. इनमें से अंतिम इंटरव्यू के लिए 18 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. शॉर्टलिस्ट किए गये उम्मीदवारों में सेना, शिक्षा और कॉरपोरेट क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोग शामिल हैं.

रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में होगी चयन प्रक्रिया

CEO पद के उम्मीदवारों का इंटरव्यू तीन सदस्यीय चयन समिति करेगी. इस समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली कर रहे हैं. समिति में लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) विष्णु कांत चतुर्वेदी और परमाणु वैज्ञानिक सुरेश हावड़े भी शामिल हैं.

18 में से चुने जाएंगे तीन नाम

इंटरव्यू पूरा होने के बाद चयन समिति अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी. समिति 18 उम्मीदवारों में से तीन सबसे योग्य उम्मीदवारों के नाम तय करके श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपेगी. इसके बाद ट्रस्ट अंतिम निर्णय लेगा. 2 सितंबर को नये CEO के नाम की घोषणा की जाएगी.

मंदिर के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे CEO

राम मंदिर में CEO का पद मंदिर के प्रशासन और प्रबंधन को बेहतर तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से बनाया गया है. CEO मंदिर से जुड़े प्रशासनिक कार्यों की निगरानी, व्यवस्थाओं के समन्वय और प्रबंधन को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे. इस पद के लिए 50 से 70 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गयी है.

चंदा चोरी के मामले के बाद लिया गया फैसला

राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे से जुड़े चोरी के आरोपों के सामने आने के बाद मंदिर ट्रस्ट ने प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई फैसले लिए थे. इसी क्रम में 6 जुलाई को हुई ट्रस्ट की बोर्ड बैठक में CEO की नियुक्ति का फैसला लिया गया था. अब चयन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और 18 शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के इंटरव्यू के बाद मंदिर को नया CEO मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा.

Also Read : फर्जी डिग्री से बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन, फिर कोर्ट में वकालत! यूपी में 12 अधिवक्ताओं पर FIR


विज्ञापन
रवि रंजन कुमार

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola