ePaper

प्रिया-रिंकू की प्रेम कहानी, एक संयोग से शुरू हुआ रिश्ता, अब बनेंगे हमसफर

Updated at : 08 Jun 2025 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
Rinku Singh Priya Saroj Wedding

Rinku Singh Priya Saroj Wedding: Image: X

Priya Saroj Rinku Singh Love Story: रिंकू और प्रिया की शादी इस वर्ष 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में होने जा रही है. समारोह में क्रिकेट, राजनीति, फिल्म और उद्योग जगत की कई नामचीन हस्तियों के शामिल होने की संभावना है.

विज्ञापन

Priya Saroj Rinku Singh Love Story: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी रविवार, 8 जून को लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में होने जा रही है. दोनों हस्तियों की सगाई समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और करीब 300 से अधिक VVIP मेहमानों को न्योता भेजा गया है.

अखिलेश सहित कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना

सूत्रों के मुताबिक समारोह में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन और अन्य प्रमुख नेता, क्रिकेट और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है.

मैदान से सियासत तक का संगम

रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से IPL में खेलने के लिए जाने जाते हैं. वह 2023 में तब चर्चा में आए जब उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर टीम को अविश्वसनीय जीत दिलाई. इसके बाद से रिंकू ने भारतीय क्रिकेट में अपना मजबूत स्थान बनाया और टी20 टीम का भी हिस्सा बने. दूसरी ओर, प्रिया सरोज ने 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी. वह पूर्व सांसद तूफानी सरोज की बेटी हैं और युवा राजनीति का उभरता चेहरा मानी जा रही हैं.

यह भी पढ़ें- ‘मैं खुद अपनी कुर्बानी दे रहा हूं…’ नमाज के बाद बुजुर्ग ने की खुदकुशी

यह भी पढ़ें- गोकशी के आरोपियों से दोहरी मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो घायल

कैसे हुई मुलाकात?

सूत्रों के मुताबिक, रिंकू और प्रिया की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के पिता के जरिए हुई थी, जो खुद एक क्रिकेटर रह चुके हैं, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई. धीरे-धीरे यही दोस्ती गहरे रिश्ते में बदल गई और अब दोनों विवाह सूत्र में बंधने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ईदगाह के पास मिले प्रतिबंधित मांस, गोवर्धन में तनाव का माहौल

नवंबर में होगी शादी

रिंकू और प्रिया की शादी इस वर्ष 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में होने जा रही है. समारोह में क्रिकेट, राजनीति, फिल्म और उद्योग जगत की कई नामचीन हस्तियों के शामिल होने की संभावना है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola