Vikas Dubey Encounter : विकास दुबे को उज्जैन से लेकर आ रहे वाहन पर सवार कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव

Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Jul 2020 4:43 PM

विज्ञापन

Vikas Dubey Encounter, UP Police Cop Found Covid-19 Positive उज्जैन/कानपुर : कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन से लेकर आ रहे वाहन पर सवार एक कांस्टेबल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. जीएसवीएम कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक आरबी कमल ने रविवार को बताया कि कांस्टेबल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर शनिवार देर रात मिली. उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कमल ने बताया कि उसी वाहन में चार और पुलिसकर्मी सवार थे और उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है.

विकास को उज्जैन से लेकर आ रहा वाहन कानपुर के निकट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया था. इसके बाद, कथित तौर पर भागने की कोशिश कर रहे विकास को पुलिस ने मार गिराया. कोरोना वायरस से संक्रमित कांस्टेबल को भी मुठभेड़ के दौरान चोटें आयी थीं. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल के संपर्क में आये लोगों का पता लगाया जा रहा है.

विकास दुबे प्रकरण की जांच के लिए आयोग गठित करने का फैसला

उत्तर प्रदेश सरकार ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे प्रकरण की जांच के लिए एकल सदस्यीय आयोग गठित करने का निर्णय किया है. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति शशि कांत अग्रवाल के नेतृत्व में एकल सदस्यीय जांच आयोग गठित करने का निर्णय लिया गया है. आयोग का मुख्यालय कानपुर में होगा. उन्होंने बताया कि आयोग विकास दुबे तथा उसके सहयोगियों द्वारा दो-तीन जुलाई, 2020 की रात्रि में की गयी घटना की गहनतापूर्वक जांच करेगा.

प्रवक्ता ने बताया कि आयोग दस जुलाई, 2020 को पुलिस एवं विकास दुबे के मध्य हुई मुठभेड़ की गहनतापूर्वक जांच करेगा. साथ ही दो-तीन जुलाई, 2020 और दस जुलाई, 2020 के मध्य पुलिस और इस प्रकरण से संबंधित अपराधियों की बीच हुई प्रत्येक मुठभेड़ की गहनतापूर्वक जांच करेगा. प्रवक्ता के अनुसार यह आयोग अधिसूचना जारी किए जाने की तारीख से दो माह की अवधि के भीतर अपनी जांच पूर्ण कर लेगा.

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola