UP Chunav: फरीदपुर विधानसभा सीट पर कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2022 3:25 PM

विज्ञापन

UP Chunav 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में बरेली की बिथरी फरीदपुर पर 60.20 प्रतिशत वोटिंग हुई है. पिछली बार 2017 में यहां 62.06 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश की बरेली की नौ विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी यानी सोमवार को मतदान हुआ. फरीदपुर सीट पर 60.20 प्रतिशत वोटिंग हुई. पिछली बार यहां 62.06 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इस सीट पर पहला चुनाव 1957 में हुआ था. फरीदपुर विधानसभा सीट लंबे समय से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रही. इसे 1967 में सामान्य सीट बनाया गया. 1974 में फिर इस सीट को आरक्षित कर दिया गया. यहां माना जाता है कि जिस पार्टी का यहां से विधायक बना है. उसी की प्रदेश में सरकार बनती है.

फरीदपुर सीट का सियासी इतिहास

  • 2017- डॉ. श्याम बिहारी लाल- भाजपा

  • 2012- डॉ. सियाराम सागर- सपा

  • 2007- विजय पाल सिंह- बसपा

  • 2002- डॉ. सियाराम सागर- सपा

  • 1996- नंद राम- सपा

  • 1993- सियाराम सागर- सपा

  • 1991- नंदराम- भाजपा

फरीदपुर सीट के मौजूदा विधायक

  • भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल पोस्ट ग्रेजुएट हैं. वो बरेली की एमजेपी रोहिलखंड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं. वो लंबे समय से भाजपा और संघ से जुड़े हैं.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • मुस्लिम- 95 हजार

  • यादव- 63 हजार

  • दलित- 55 हजार

  • मौर्य- 24 हजार

  • कश्यप- 21 हजार

  • ब्राह्मण- 16 हजार

  • कुर्मी- 14 हजार

फरीदपुर सीट के मतदाता

कुल मतदाता- 3,26,290

पुरुष- 1,77,428

महिला- 1,48,857

थर्ड जेंडर- 5

फरीदपुर की जनता के मुद्दे

  • यहां पर उद्योग धंधे नहीं हैं.

  • टूटी सड़क, पेयजल, बिजली की समस्याएं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola