28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

BJP ‘ यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते… ‘ से साधेगी महिलाओं का वोट, UP में लगी 8 राज्यों के महिला मोर्चा की पाठशाला

Politics : महिला वोटरों को कमल के निशान पर वोट करने के लिए प्रेरित कर सकें. इसके लिए भाजपा ने प्रदेश मुख्यालय में उत्तर प्रदेश , बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं उड़ीसा की मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ 9 विशेष राष्ट्रीय कार्यक्रमों को साझा किया गया.

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए ‘आधी आबादी’ पर केंद्रित रणनीति बना रहा है. अपनी इस चुनावी योजना को धरती पर उतारने के लिए पार्टी के महिला मोर्चा को इस तरह प्रशिक्षित कर रहा है कि वह अपने-अपने प्रदेश में महिला वोटरों को कमल के निशान पर वोट करने के लिए प्रेरित कर सकें. भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उत्तर प्रदेश सहित बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं उड़ीसा की मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ 9 विशेष राष्ट्रीय कार्यक्रमों को साझा किया गया. एक दिन के इस प्रशिक्षण में मध्य भारत के 8 राज्यों की मोर्चा पदाधिकारियों को उनके क्षेत्र के अनुसार पीएम मोदी, केंद्र सरकार और पार्टी की नीतियों को हर घर की महिला वोटरों तक पहुंचाने का गुरुमंत्र दिया गया. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योति पंडया तथा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने उत्तर प्रदेश , बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं उड़ीसा की महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी से कहा कि वे नारी शक्ति वंदन अधिनियम की खूबियों को जन जन तक पहुंचाएं.

Undefined
Bjp ' यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते... ' से साधेगी महिलाओं का वोट, up में लगी 8 राज्यों के महिला मोर्चा की पाठशाला 3
आधी आबादी से संवाद का जिम्मा महिला मोर्चा को मिला 

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मातृ शक्ति सम्पूर्ण सृष्टि का आधार है और भाजपा यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते के सिद्धान्त के साथ सदैव नारी सम्मान तथा नारी अधिकारों की पक्षधर है. भाजपा सेवा भाव के साथ राजनीति करने में विश्वास करती है. आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है और आधी आबादी की आत्मनिर्भरता के साथ ही भारत की आत्मनिर्भरता का संकल्प भी पूर्ण होगा. प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि नारी शक्ति के भाजपा नेतृत्व पर लगातार विश्वास से ही भाजपा को लगातार सफलता का आशीर्वाद मिल रहा है. आधी आबादी से संवाद तथा उनके विचारों को जानने के लिए महिला मोर्चा ही एक मात्र माध्यम है. महिला मोर्चा विभिन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के बीच पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी एवं महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर पहुंचे. महिलाओं की सरकार तथा संगठन से अपेक्षायें संगठन तक पहुंचाने में आप सभी बड़ा माध्यम हैं. उन्होंने कहा कि आगामी समय में महिला मोर्चा के जो 9 अभियान प्रारम्भ होने वाले हैं उन सभी अभियानों में प्रदेश ईकाई प्रभावी कार्य करेगी.

Also Read: Election Results 2023 : एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ जीत के बाद यूपी भाजपा ने मनाया जश्न, PM मोदी को दिया श्रेय साहित्यकारों से लेकर ट्रांसजेंडर तक पहुंचाएंगे BJP की बात

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योति पंडया ने कहा कि नारी शक्ति को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए विशेष अभियान पार्टी द्वारा तय किये गए है. विभिन्न क्षेत्रों में सभी प्रभावी मातृशक्तियों को सम्पर्क के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य महिला मोर्चा करेगा. उन्होंने कहा कि एनजीओ से जुड़ी हुई महिलाएं, खेलकूद से जुड़ी हुई महिलाएं, प्रबुद्ध वर्ग की महिलाएं, ट्रांसजेण्डर, महिला साहित्यकार, महिला पत्रकार, स्वयं सहायता समूह संचालित करने वाली महिलाओं, नव युवतियों आदि से अभियान चलाकर भारतीय जनता पार्टी अपनी विचारधारा तथा भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जुड़ने का कार्य करेगी. महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश ईकाई सभी प्रदेशों से आई हुई मोर्चा पदाधिकारियों का अभिनंदन करती है और केन्द्रीय नेतृत्व को आश्वस्त करती है कि केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा तय प्रत्येक अभियान व कार्यक्रम को सफलता से संचालित करेगी.

Undefined
Bjp ' यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते... ' से साधेगी महिलाओं का वोट, up में लगी 8 राज्यों के महिला मोर्चा की पाठशाला 4
कार्यशाला में इन पदाधिकारियों की रही प्रमुख मौजूदगी

कार्यशाला में मोर्चा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों में उषा बाजपेयी, डा. कायनात काजी, आयुषी श्रीमाली, नीतू डवास, डा. ममता रानी, निशा सिंह, डा. कीर्तिका अग्रवाल, ऊषा मौर्या, पूजा मिश्रा यूपी प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतना पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं. कार्यक्रम का संचालन मोर्चा की महामंत्री रश्मि रावल ने किया

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें