ePaper

प्रियंका गांधी का नाव पर ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ संवाद, बोलीं- लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी टिकट

Updated at : 17 Nov 2021 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका गांधी का नाव पर ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ संवाद, बोलीं- लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी टिकट

संवाद में शामिल महिलाओं ने प्रियंका गांधी के सामने अपनी समस्याओं को रखा और समाधान की मांग की. सबसे बड़ी बात यह रही कि प्रियंका गांधी ने सभी की बातों को सुना और समाधान का भरोसा भी दिया.

विज्ञापन

UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को चित्रकूट के दौरे पर पहुंची. इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. खास बात यह रही कि प्रियंका गांधी ने नाव पर लड़की हूं, लड़ सकती हूं संवाद का आयोजन किया. इसमें शामिल महिलाओं ने कई बातों का जिक्र किया. संवाद में शामिल महिलाओं ने प्रियंका गांधी के सामने अपनी समस्याओं को रखा और समाधान की मांग की. सबसे बड़ी बात यह रही कि प्रियंका गांधी ने सभी की बातों को सुना और समाधान का भरोसा भी दिया.

जो सरकार आपके लिए कुछ नहीं कर रही है, उसे आगे बढ़ाने का क्या मतलब है? मैं आपसे यह बात करने आई हूं कि आप अपना मन बना लीजिए. आप आधी आबादी हैं. आपको हक नहीं मांगना है. राजनीति में आपकी भागीदारी सुनिश्चित है. अगर चुनाव में महिलाएं उतरेंगी तो समाज में बड़ा बदलाव आएगा. कोई भी या कोई राजनीतिक दल उन्हें रोक नहीं पाएगा.

प्रियंका गांधी, कांग्रेस महासचिव

प्रियंका गांधी के नाव पर आयोजित लड़की हूं, लड़ सकती हूं संवाद में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने कई समस्याएं गिनाई. कई महिलाओं ने अपने साथ होने वाली दिक्कतों को रखा. प्रियंका गांधी ने सभी की बातें सुनी और जवाब भी दिया. इसके पहले चित्रकूट यात्रा पर पहुंची प्रियंका गांधी ने ऐतिहासिक मत्तगजेंद्र शिव मंदिर में पूजा-अर्चना किया. प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी भागीदारी दे रही है. यह शुरुआत है. लोकसभा चुनाव में 50 फीसदी महिलाओं को टिकट देंगे.

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा कि आशा बहनों के साथ प्रशासन ने बुरा बर्ताव किया. उनकी पिटाई की गई. शोषण और अत्याचार करने वालों से आप हक मांग रही हैं. वो सिर्फ शोषण और अत्याचार जानते हैं. वो कभी भी हक नहीं देंगे. आपको हक के लिए लड़ना होगा. प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश चुनाव में सभी महिलाओं के लिए एक नारा दिया है- लड़की हूं, लड़ सकती हूं.

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में जिक्र किया कि हमने घोषणापत्र महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया है. मोबाइल से आपकी रक्षा होगी. स्कूटी देने से आपको पढ़ाई में दिक्कत नहीं आएगी. महिलाओं को सरकारी बस में फ्री यात्रा का लाभ मिलेगा. सरकारी नौकरियों में आपको 40 प्रावधान दिए जाएंगे. लड़कियों और युवतियों के स्कूल-कॉलेज में अलग-अलग हुनर सिखाए जाएंगे. प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले को भी उठाया और सरकार से सवाल पूछे.

Also Read: UP Chunav 2022: प्रियंका गांधी का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- ​जनता की कमाई से रैलियों में भीड़ जुटा रही सरकार

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola