हाथरस गैंगरेप कांड: मायावती ने की सीबीआई जांच की मांग, राष्ट्रपति से दखल की अपील

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Oct 2020 10:06 AM

विज्ञापन

बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने हाथरस गैंगरेप कांड (gangrape Case) को लेकर सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है.

विज्ञापन

बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने हाथरस गैंगरेप कांड (gangrape Case) को लेकर सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है. उन्होंने कहा है कि इस मामले की या तो सीबीआई जांच हो या फिर, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में मामले की जांच की जाये. मायावती ने कहा कि जांच की शुरुआती रिपोर्ट से जनता संतुष्ट नहीं है. ऐसे में न्याय के लिए राष्ट्रपति को दखल देना चाहिए.

Also Read: Hathras Gangrape Case: पीड़िता के गांव में नेता और मीडिया की ‘नो एंट्री’, सीएम योगी बोले- दोषियों को देंगे ऐसा दंड, जो मिसाल बनेगा

हाथरस में कथित गैंगरेप और पीड़िता की हत्या की जांच यूपी पुलिस की स्पेशल टीम कर रही है. योगी सरकार ने एसआईटी गठित कर टीम को जांच का जिम्मा सौंपा है. लेकिन मायावती ने इस जांच पर भरोसा न जताते हुए सीबीआई से जांच कराने की मांग की है.

दखल दें राष्ट्रपति : बसपा प्रमुख ने इस मामले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से दखल देने की अपील है. मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि ” देश के माननीय राष्ट्रपति यू.पी. से आते हैं, व एक दलित होने के नाते भी इस प्रकरण में खासकर सरकार के अमानवीय रवैये को ध्यान में रखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दखल देने की भी उनसे पुरज़ोर अपील है.”

यूपी के हाथरस गैंगरेप कांड को लेकर शिवसेना भी योगी सरकार पर हमला कर रही है. इसी कड़ी में शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से मांग की है कि हाथरस कांड की जांच मुंबई पुलिस से कराई जाए. इस जांच के लिए मुंबई में भी एक मामला दर्ज किया जाए.

Also Read: हाथरस गैंगरेप कांड : मुंबई पुलिस से कराई जाए हाथरस कांड की जांच, शिवसेना विधायक ने की ये मांग

इधर, हाथरस गैंगरेप कांड को लेकर सीएम योगी ने लापरवाही और ढिलाई बरतने के आरोप में एसपी विक्रांत वीर, डीएसपी राम शबद, तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगवीहर सिंह, हेड मुहर्रिर महेश पाल को निलंबित कर दिया गया है. इस मामले में सभी आरोपियों का नार्को टेस्ट के निर्देश दिये गये हैं.

वहीं, हाथरस गैंगरेप कांड में पुलिस ने पीड़िता के गांव की सीमाओं पर बैरिकेड लगा दिये है. पुलिस विपक्षी नेताओं और मीडियाकर्मियों को पीड़िता के गांव में जाने से रोक रही है. प्रशासन का कहना है कि किसी भी नेता और मीडिया को हाथरस के उस गांव में तब तक प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी जब तक कथित सामूहिक बलात्कार मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) की जांच पूरी नहीं हो जाती.

posted by : pritish sahay

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola