हाथरस गैंगरेप कांड : मुंबई पुलिस से कराई जाए हाथरस कांड की जांच, शिवसेना विधायक ने की ये मांग

यूपी के हाथरस गैंगरेप कांड पर सियासत तेज हो गई है. लखनऊ से लेकर दिल्ली-मुंबई तक राजनीतिक पारा भी चढ़ा हुआ है
यूपी के हाथरस गैंगरेप कांड पर सियासत तेज हो गई है. लखनऊ से लेकर दिल्ली-मुंबई तक राजनीतिक पारा भी चढ़ा हुआ है. सपा और कांग्रेस के बाद अब शुवसेना भी योगी सरकार पर हमला कर रही है. इसी कड़ी में शिवसेना के एक विधायक ने मांग की है कि हाथरस कांड की जांच मुंबई पुलिस से कराई जाए. इस जांच के लिए मुंबई में भी एक मामला दर्ज किया जाए.
शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से इसकी मांग की है. उनका कहना है कि जिस तरह से यूपी पुलिस ने पीड़िता के शव को रातों रात जला दिया उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसे में उनकी मांग है कि महाराष्ट्र में भी एक केस दर्ज करना चाहिए और मुंबई पुलिस यूपी जाकर मामले की जांच करें.
गौरतलब है कि हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद पूरे देश में गुस्सा बरकरार है. इस कांड के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. हाथरस कांड के विरोध में मौन व्रत पर बैठने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को हजरतगंज इलाके में पुलिस ने रोकने का प्रयास किया. जब वे नहीं रुके, तो लाठीचार्ज किया और उन्हें आगे नहीं जाने दिया.
Also Read: IPL 2020, CSK vs SRH : जारी है चेन्नई सुपरकिंग्स की हार का सिलसिला, हैदराबाद सात रन से जीता मैच
वहीं, कांग्रेस सहित विपक्षी दल निलंबन को अपर्याप्त बताते हुए सीएम के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं. उधर, पीड़िता के गांव की सीमाओं पर पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे हैं. पुलिस विपक्षी नेताओं और मीडियाकर्मियों को पीड़िता के गांव में जाने से रोक रही है.
वहीं, सीएम योगी ने एसआइटी की रिपोर्ट पर मामले में लापरवाही और ढिलाई बरतने के आरोप में एसपी विक्रांत वीर, डीएसपी राम शबद, तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगवीहर सिंह, हेड मुहर्रिर महेश पाल को निलंबित कर दिया गया है. इस मामले में सभी आरोपियों का नार्को टेस्ट के निर्देश दिये गये हैं.
Posted by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




