Lucknow: विकसित भारत यात्रा में जेपी नड्डा हुए शामिल, CM योगी बोले- गुलामी मानसिकता से होना होगा मुक्त

Published by : Sandeep kumar Updated At : 01 Jan 2024 10:07 AM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ विकसित भारत यात्रा में शामिल हुए. इस यात्रा में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को रिंग रोड और बुद्धेश्वर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र वितरित किए.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ रविवार को विकसित भारत यात्रा में शामिल हुए. इस यात्रा में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को रिंग रोड और बुद्धेश्वर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र वितरित किए. साथ ही लोगों को पीएम मोदी के पंच प्रण की शपथ दिलाई. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों के निर्वहन से ही भारत विकसित होगा. एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए हमें गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, विकसित भारत, विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता और नागरिक कर्तव्य के भाव के साथ कार्य करना होगा.सीएम योगी ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सभी को एक नया भारत दिखाई देता है, जिसमें हर नागरिकों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने मात्र साढ़े नौ वर्षों में 4 करोड़ गरीबों को फ्री आवास की सुविधा दी. इसके साथ ही फ्री में शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, राशन, कोरोना कालखंड में फ्री टेस्ट, फ्री उपचार और फ्री वैक्सीन की सुविधा दी गई. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और कार्यकर्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे. बता दें कि यात्रा में शामिल होने से पहले सीएम योगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय लालजी टंडन के घर पहुंचे. इस दौरान दोनों नेताओं ने स्वर्गीय टंडन जी के पुत्र और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय आशुतोष टंडन को श्रद्धांजलि दी और परिवार का कुशल क्षेम जाना.

मोहनलालगंज में निकाली गई पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा

मोहनलालगंज में रविवार को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पहले पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा निकाली गई. अक्षत कलश यात्रा बिन्दौवा के प्रकृति भारती से शुरू होकर गौरा, मोहनलालगंज कस्बा, राधा स्वामी, कालेबीर बाबा मंदिर होते हुए प्रकृति भारती में समाप्त हुई. अक्षत कलश शोभायात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा व पूजन कर क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया. मोहनलालगंज कस्बे में अक्षत पूजन कलश यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान जय श्री राम और भगवान राम के गीतों के साथ यह यात्रा निकाली गई. जगह-जगह पर पुष्प वर्षा महिलाओं और पुरुषों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया. निगोहा मंडल अध्यक्ष दीपू बाजपेई ने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तहत हर घर महा-संपर्क अभियान 1 जनवरी से 15 जनवरी तक चलाया जाएगा. इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आरएसएस के जिला कार्यवाह अजीत, विभाग संयोजक सामाजिक समरसता महेन्द्र मिश्रा, डा. पुष्पेन्द्र पासी, अकुंर अवस्थी, सुशील रावत, दीपू बाजपेयी, दिलीप सिंह उमेश, गिरीश,दिनेश शर्मा, संजय सिंह, राज किशोर, शिव अटल सिंह, अनुपम शुक्ला, खंड कार्यवाह गिरिश द्विवेदी समेत काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola