सीएम योगी के जनता दरबार में पहुंची ‘ट्रिपल तलाक’ की शिकार महिला, न्याय की लगायी गुहार
लखनऊ : आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में एक महिला पहुंची जो ‘ट्रिपल तलाक’ की शिकार हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने गुहार लगायी और अपने अधिकारों की रक्षा की मांग की. जनता दरबार में पहुंची सबरीन अपने साथ अपनी बच्ची को भी लेकर आयी थी. उसने बताया कि शादी के […]
लखनऊ : आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में एक महिला पहुंची जो ‘ट्रिपल तलाक’ की शिकार हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने गुहार लगायी और अपने अधिकारों की रक्षा की मांग की.
जनता दरबार में पहुंची सबरीन अपने साथ अपनी बच्ची को भी लेकर आयी थी. उसने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति उसे प्रताड़ित करता था. एक दिन फोन पर उसने मुझे तलाक दे दिया. उसने कहा कि मैं बहुत उम्मीद लेकर आयी हूं और मुख्यमंत्री से अपेक्षा करती हूं कि वे मुझे न्याय दिलायेंगे.
After harassing me since marriage,my husband gave me talaq on phone. I hope CM gives me justice:Sabreen at UP CM's Janta Darbar #TripleTalaq pic.twitter.com/eaTuukW7sQ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 3, 2017
गौरतलब है कि यूपी चुनाव से पहले भाजपा ने ‘ट्रिपल तलाक’ के मुद्दे को उठाया था, हालांकि इसे मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड महज राजनीति करार दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










