ePaper

Yogi In Action : भगवा पताके सेे पटा गोरखपुर, सीएम बनने के बाद पहलीे बार कर्मभूमि जाएंगे योगी

Updated at : 25 Mar 2017 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
Yogi In Action : भगवा पताके सेे पटा गोरखपुर, सीएम बनने के बाद पहलीे बार कर्मभूमि जाएंगे योगी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नये मुख्‍यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ आज पहली बार अपनी कर्मभूमि गोरखपुर जाने वाले हैं. योगी के आने की खबर मात्र से गोरखपुर में हर ओर योगी-योगी की चर्चा हो रही है. पूरे शहरवासी योगी के आने की तैयारी में और उनके भव्‍य स्‍वागत में लग गये हैं. मुख्‍यमंत्री […]

विज्ञापन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नये मुख्‍यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ आज पहली बार अपनी कर्मभूमि गोरखपुर जाने वाले हैं. योगी के आने की खबर मात्र से गोरखपुर में हर ओर योगी-योगी की चर्चा हो रही है.
पूरे शहरवासी योगी के आने की तैयारी में और उनके भव्‍य स्‍वागत में लग गये हैं. मुख्‍यमंत्री के आने की खबर से ही पूरा प्रशासन एक्‍शन मोड़ में आ गया है. ऐसा इसलिए भी क्‍योंकि योगी ने दो दिन पहले ही अचानक थाने का दौरा किया और औचक निरीक्षण किया था. उस दौरान उन्‍होंने अधिकारियों की जमकर क्‍लास भी लगाई थी.

मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभालते ही योगी एक्‍शन में आ गये और प्रशासन से लेकर हर सरकारी विभाग को चुस्‍त-दुरुस्‍त काम करने का निर्देश दिया है. साफ और सफाई पर भी सीएम का पूरा ध्‍यान है. वैसे में आज गोरखपुर में विशेष रूप से साफ-सफाई की जा रही है.
* जगह-जगह स्‍वागत की हो रही है तैयारी
योगी आदित्‍यनाथ के आने की खबर से ही गोरखपुर में जगह-जगह पर होर्डिंग, बैनर लगाये जा रहे हैं. आज योगी गोरखपुर एयरपोर्ट से सीधे कार के जरीये एमपी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे. इसके बाद कई जगह स्‍वागत समारोह के बाद गोरखपुर मठ योगी आदित्‍यनाथ पहुंचेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola