ePaper

यूपी में मोदी लहर, बहुमत की ओर भाजपा

Updated at : 11 Mar 2017 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी में मोदी लहर, बहुमत की ओर भाजपा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मतगणना के 403 सीटों के शुरुआती रुझान में भाजपा बडी जीत की ओर बढती हुई करीब 300 सीटों पर आगे चल रही है. प्रदेश के 78 केंद्रों पर हो रही गणना में अब तक मिले शुरआती 400 रझानों में से भाजपा लगभग 300 सीटों पर आगे चल रही है. […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मतगणना के 403 सीटों के शुरुआती रुझान में भाजपा बडी जीत की ओर बढती हुई करीब 300 सीटों पर आगे चल रही है. प्रदेश के 78 केंद्रों पर हो रही गणना में अब तक मिले शुरआती 400 रझानों में से भाजपा लगभग 300 सीटों पर आगे चल रही है. उसके मुकाबले सपा-कांग्रेस गठबंधन 74 तथा बसपा 21 सीटों पर आगे चल रही हैं.

जसवन्तनगर सीट से सपा प्रत्याशी पूर्व काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव करीब 11000 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं. रामपुर सीट से सपा प्रत्याशी आजम खां 9200 मतों से आगे चल रहे हैं. स्वार सीट से खां के बेटे सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम आगे चल रहे हैं. अमेठी सीट से सपा प्रत्याशी गायत्री प्रजापति भाजपा की गरिमा सिंह से पीछे चल रहे हैं. मटेरा सीट से मंत्री यासिर शाह करीब ढाई हजार मतों से आगे चल रहे हैं. तिलहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद आगे चल रहे हैं. इटवा सीट से सपा प्रत्याशी विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय पीछे चल रहे हैं. सिकन्दरपुर सीट से मंत्री जियाउद्दीन रिजवी पीछे चल रहे हैं. नोएडा सीट से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह आगे चल रहे हैं.

लखनऊ छावनी सीट से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव करीब 6100 मतों से पीछे चल रही हैं. दरियाबाद सीट से सपा प्रत्याशी राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह पीछे चल रहे हैं. रामनगर सीट से सपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप पीछे चल रहे हैं. कुंडा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया करीब छह हजार वोट से आगे चल रहे हैं. वहीं कुर्सी सीट से सपा प्रत्याशी राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई तथा अयोध्या सीट से सपा प्रत्याशी राज्यमंत्री पवन पाण्डेय पीछे चल रहे हैं.

नौतनवा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अमनमणि त्रिपाठी करीब चार हजार मतों से आगे चल रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola