मोदी ने बसपा पर बोला हमला, कहा यह ‘बहनजी संपत्ति पार्टी ’ है

जालौन : उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को है. इसके लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए जालौन जिला के उरई पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे बुरा हाल अगर किसी इलाके का है , तो वह बुंदेलखंड है. यह क्षेत्र विकास से काफी पीछे […]
जालौन : उत्तर प्रदेश में चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को है. इसके लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के लिए जालौन जिला के उरई पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे बुरा हाल अगर किसी इलाके का है , तो वह बुंदेलखंड है. यह क्षेत्र विकास से काफी पीछे है.
मोदी ने मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि बसपा अब बहुजन समाज पार्टी नहीं बल्कि ‘बहनजी संपत्ति पार्टी ’ बन गयी है. मोदी ने सपा-कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ सब एक हो गये हैं, जबकि पहले एक दूसरे के विरोधी थे. हमने कालेधन की बात की तो सब विरोधी हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




