बिहार के बाद यूपी में भी बाहरी-भीतरी पर दाव, प्रियंका गांधी ने कहा - यूपी को मोदी को गोद लेने की जरूरत नहीं
रायबरेली : कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद को उत्तर प्रदेश का ‘गोद लिया हुआ बेटा’ बताने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज करते हुए कहा कि इस सूबे को बाहर से किसी को गोद लेने की कोईजरूरत नहीं है. ध्यान रहे कि 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी नीतीश […]
रायबरेली : कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद को उत्तर प्रदेश का ‘गोद लिया हुआ बेटा’ बताने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज करते हुए कहा कि इस सूबे को बाहर से किसी को गोद लेने की कोईजरूरत नहीं है. ध्यान रहे कि 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी नीतीश कुमार ने सवालिया नारा दिया था कि बिहार पर बिहारी राज करेगा या बाहरी?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में अपनी पहली जनसभा में प्रियंका ने कहा, ‘‘मोदी जी खुद को उत्तर प्रदेश का गोद लिया हुआ बेटा बताते हैं. मैं पूछती हूं कि क्या इस प्रदेश को बाहर से किसी को गोद लेने कीजरूरत है, क्या यहां नौजवान नहीं हैं. राहुल जी और अखिलेश जी के दिल में, उनकी जान में उत्तर प्रदेश है.’ उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश को किसी बाहरी नेता की जरूरत नहीं है. यहां का एक-एक नौजवान नेता बन सकता है. यहां का एक-एक नौजवान इस प्रदेश का नया निर्माण कर सकता, नया विकास कर सकता है. यही अखिलेश जी, राहुल की और हम सबकी आशा है कि आज इस प्रदेश में एक नया दौर आए. सब मिलकर काम करें. गठबंधन को आगे बढाएं, जिताएं, ताकि ये सब खोखली बातें खत्म हो जाएं.’ मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी ने कल हरदोई में आयोजित चुनावी सभा में कहा था, ‘‘उत्तर प्रदेश ने मुझे गोद लिया है. यह यूपी मेरा माई-बाप है. गोद लिया हुआ बेटा होने के बावजूद यहां की स्थिति बदलना मेरा कर्तव्य बनता है, इसकेलिए मुझे आपका आशीर्वाद चाहिये. भारी बहुमत से यूपी में भाजपा की सरकार बनाइये. मैं वादा करता हूं कि पांच साल के अंदर जिन समस्याओं से आप जूझ रहे हैं, उनके रास्ते खोजकर दे दूंगा.’ बछरावां विधानसभा क्षेत्र के महराजगंज कस्बे के बबुरिहा में आयोजित जनसभा में प्रियंका ने दावा किया कि सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रदेश में विधानसभा की 300 सीटें जीत रहा है.
प्रियंका ने कहा, ‘‘मैं औरत हूं और मैं इस देश की करोड़ों महिलाओं की तरफ से कहना चाहती हूं कि हमने हमेशा जोड़ने की कोशिश की है. हमारी बेटियों, महिलाओं पर किसने अत्याचार किया है. नोटबंदी करके आपकी बचत को खत्म किया. मैं सिर्फ यह कहना चाहती हूं कि हमने अब बहुत से कोरे वादे सुन लिये.’ उन्होंने कहा, ‘‘मोदी तीन साल से प्रधानमंत्री हैं, वाराणसी की जनता से पूछिये कि उन्होंने उसकेलिए क्या किया. अमेठी की जनता से पूछिये कि राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने जो तय किया, वह किया.’ प्रियंका ने कहा, ‘‘जो आपकेलिए काम करना चाहता है, उसको पहचानिये. इस गठबंधन को मजबूत बनाइये, ताकि आगे बढकर यह प्रदेश मजबूत बने और इसका विकास हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










