पीएम मोदी ने चुनावी मंच से सर्जिकल स्ट्राइक, सेना और वैज्ञानिकों की जमकर तारीफ की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2017 4:20 PM (IST)
विज्ञापन

बदायूं : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत द्वारा इंटरसेप्टर मिसाइल के सफलतापूर्व प्रायोगिक परीक्षण को वैज्ञानिकों का ‘बहुत बडा पराक्रम’ करार देते हुए इसके जरिये भी विपक्षियों पर निशाना साधा. मोदी ने यहां एक चुनावी रैली में कहा ‘‘किसी को भी हमारी फौज पर शक नहीं है. हमारे फौजियों ने सीमा पार जाकर सर्जिकल […]
विज्ञापन
बदायूं : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत द्वारा इंटरसेप्टर मिसाइल के सफलतापूर्व प्रायोगिक परीक्षण को वैज्ञानिकों का ‘बहुत बडा पराक्रम’ करार देते हुए इसके जरिये भी विपक्षियों पर निशाना साधा. मोदी ने यहां एक चुनावी रैली में कहा ‘‘किसी को भी हमारी फौज पर शक नहीं है. हमारे फौजियों ने सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक किया. दुश्मन होश में भी नहीं आया था लेकिन यहां वालों (विपक्षी दलों) ने हमसे सुबूत मांगना शुरु कर दिया.
‘ उन्होंने कहा ‘‘आज मैं पूरे देश को खुशखबरी देना चाहता हूं. हमारे वैज्ञानिकों ने कल रात बहुत बडा पराक्रम किया है. आज दुनिया में मिसाइल से लडाई होने की सम्भावना देखी जाती है. पाक ने ऐसी मिसाइल बनायी जो हमारे अण्डमान निकोबार तक जा सकती है. लोग मिसाइल बनाकर डरा रहे हैं, लेकिन उससे बडा काम देश के वैज्ञानिकों ने कर दिया है. अब आसमान में 150 किलोमीटर उपर भी अगर दुश्मन की कोई मिसाइल आती है तो हमारी मिसाइल उसे वहीं राख कर देगी. ‘ मोदी ने कहा ‘‘दुनिया में सिर्फ चार-पांच देशों के पास ही यह ताकत है.
उन वैज्ञानिकों ने वीरता का काम किया है, लेकिन मुझे पता है, कि लोग इस पर भी बयान देंगे कि सुबूत क्या है. सुबूत देखना है तो 150 किलोमीटर उपर होकर आ जाओ। वह कहेंगे कि चुनाव के बाद जाउंगा, क्योंकि तब वह खाली हो जाएंगे।’ गौरतलब है कि भारत ने आज ओडिशा के तट से अपनी इंटरसेप्टर मिसाइल का सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण किया और द्विस्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने की दिशा में एक अहम उपलब्धि हासिल की. इस इंटरसेप्टर को आईटीआर के अब्दुल कलाम द्वीप :व्हीलर द्वीप: से सुबह सात बजकर 45 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




