ePaper

मोदी सरकार हर 15 दिन पर सर्जिकल स्ट्राइक कर रही है : अखिलेश

Updated at : 20 Dec 2016 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी सरकार हर 15 दिन पर सर्जिकल स्ट्राइक कर रही है : अखिलेश

लखनऊ : आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कई योजनाओं का लोकार्पण किया और कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया. इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी से किसान परेशान है, किसान बेहाल है. हम आगे बढ़ रहे थे, लेकिन हमें पीछे धकेल दिया गया है. उन्होंने कहा कि हमारे […]

विज्ञापन

लखनऊ : आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कई योजनाओं का लोकार्पण किया और कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया. इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी से किसान परेशान है, किसान बेहाल है. हम आगे बढ़ रहे थे, लेकिन हमें पीछे धकेल दिया गया है.

उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी हर 15 दिन पर स र्जिकल स्ट्राइक कर रहे हैं. लव जिहाद से शुरू किया था और आज नोटबंदी तक आ गये हैं.उन्होंने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में सबसे ज्यादा सर्जिकल स्ट्राइक हुए हैं.

इस अवसर पर उन्होंने दो सौ बेड के अस्पताल का लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि हमने विकास के कई काम किये हैं, लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई प्रयास किये.

अब लोग कैंसर के इलाज के लिए मुंबई नहीं जाते, उन्हें यहीं पर इलाज मिल जाता है. इस अवसर पर अखिलेश ने घोषणा की कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय पर 450 करोड़ खर्च किये जायेंगे. उन्होंने आईटी सिटी और शान ए अवध का भी शिलान्यास किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola