यूपी चुनाव से पहले राहुल गांधी को मिल सकती है कांग्रेस की कमान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2016 12:57 PM
नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जल्दी ही कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. इस बात के संकेत कल कांग्रेस कार्यसमिति के बैठक में सदस्यों ने खुले तौर पर दे दी. कल हुई बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एके एंटनी ने इस बात को उठाया कि अब समय […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जल्दी ही कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. इस बात के संकेत कल कांग्रेस कार्यसमिति के बैठक में सदस्यों ने खुले तौर पर दे दी. कल हुई बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एके एंटनी ने इस बात को उठाया कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस का नेतृत्व राहुल गांधी करें और मोदी सरकार को जमकर टक्कर दें. एंटनी की इस बात का कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी समर्थन किया, जिसके बाद राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने की चर्चा एक बार और तेज हो गयी है. सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आ रही है कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें पार्टी की कमान सौंप सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










