दिवाली पर भी दिखा सपा परिवार के झगड़े का असर, नहीं मिटीं दूरियां

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2016 4:49 PM

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी परिवार के झगड़े का असर इस बार दिवाली के मौके पर भी नहीं दिखा. मुलायम सिंह सैफई नहीं पहुंचे, वहीं शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव सैफई पहुंचे, लेकिन झगड़े का असर साफ दिखा. अखिलेश यादव सैफई पहुंचे लेकिन उन्होंने शिवपाल यादव से भेंट नहीं की और वापस लखनऊ लौट […]

विज्ञापन
लखनऊ : समाजवादी परिवार के झगड़े का असर इस बार दिवाली के मौके पर भी नहीं दिखा. मुलायम सिंह सैफई नहीं पहुंचे, वहीं शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव सैफई पहुंचे, लेकिन झगड़े का असर साफ दिखा.
अखिलेश यादव सैफई पहुंचे लेकिन उन्होंने शिवपाल यादव से भेंट नहीं की और वापस लखनऊ लौट गये. हालांकि उन्होंने रामगोपाल यादव का आशीर्वाद पैर छूकर लिया और लखनऊ वापस हो गये.
वहीं शिवपाल यादव सैफई पहुंचे तो, लेकिन अखिलेश से भेंट नहीं हुई, क्योंकि वे अखिलेश के वापस लौटने के बाद वहां पहुंचे. शिवपाल और रामगोपाल यादव ने भेंट नहीं की. यहां तक की दोनों भाइयों ने इस बार दिवाली पर बड़े भाई मुलायम सिंह यादव का भी आशीर्वाद नहीं लिया.
हालांकि अखिलेश यादव मुलायम सिंह का आशीर्वाद लेने परिवार सहित पहुंचे थे. लेकिन मुलायम सिंह सैफई नहीं पहुंचे और दांत दर्द के इलाज की आड़ में लखनऊ में ही रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola