ePaper

भविष्य की रणनीतियों के मद्देनजर राहुल ले रहे हैं सपा संकट की जानकारी

Updated at : 27 Oct 2016 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
भविष्य की रणनीतियों के मद्देनजर राहुल ले रहे हैं सपा संकट की जानकारी

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के पारिवारिक झगड़े पर राजनीतिक पार्टियों की नजर है. सभी यह जानना चाहते हैं कि आखिर इस झगड़े की परिणति क्या होगी, ताकि वे अपनी आगे की रणनीति तय कर सकें. इसी क्रम में राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के विधायकों को बुलाकर उनसे प्रदेश की राजनीति के बारे में जानकारी […]

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के पारिवारिक झगड़े पर राजनीतिक पार्टियों की नजर है. सभी यह जानना चाहते हैं कि आखिर इस झगड़े की परिणति क्या होगी, ताकि वे अपनी आगे की रणनीति तय कर सकें. इसी क्रम में राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के विधायकों को बुलाकर उनसे प्रदेश की राजनीति के बारे में जानकारी ली.

राजनीति के जानकारों का कहना है कि राहुल सपा के संकट पर पैनी नजर रखे हुए हैं, ताकि वे भविष्य में गठबंधन की संभावनाओं पर विचार कर सकें.राहुल गांधी के साथ इस बैठक में प्रदेश के लगभग सभी विधायक मौजूद थे. राहुल गांधी ने सबको यह आश्वासन दिया है कि उन्हें टिकट मिलेगा, बस वे अपने-अपने क्षेत्र में काम करना शुरू कर दें.
गौरतलब है कि सपा संकट को लेकर पार्टियां चिंतित हैं, खासकर भाजपा . वह यह जानती है कि अगर यह संकट जारी रहा तो मुसलमान वोटर, सपा का साथ छोड़कर भाजपा की ओर चले जायेंगे और तब सबसे बड़ा नुकसान भाजपा को ही होगा. अभी की स्थिति में भाजपा को यह भरोसा है कि वह मैदान मार लेगी, लेकिन मुसलमान अगर बसपा के साथ गये, तो उसे परेशानी हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola