आजम खां पर कार्रवाई करने की मांग

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी :भाजपा: ने उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में एक लड़की और उसकी मां के साथ हुए सामूहिक बलात्कार कांड के विरोध में आज राजधानी लखनऊ में ‘मां-बेटी के सम्मान में, भाजपा मैदान में’ के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया. भाजपा के प्रान्तीय अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की अगुवाई में पार्टी के […]
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी :भाजपा: ने उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में एक लड़की और उसकी मां के साथ हुए सामूहिक बलात्कार कांड के विरोध में आज राजधानी लखनऊ में ‘मां-बेटी के सम्मान में, भाजपा मैदान में’ के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया. भाजपा के प्रान्तीय अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की अगुवाई में पार्टी के एक प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात करके बुलन्दशहर बलात्कार काण्ड की सीबीआई जांच तथा इस वारदात को राजनीतिक साजिश बताने वाले कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा.
राज्यपाल ने कहा कि वह खुद भी इस घटना से आहत हैं और वह मामले की जांच के लिये केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखेंगे. बुलन्दशहर बलात्कार कांड के विरोध में राजधानी लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा लखनउ के महापौर दिनेश शर्मा तथा वाराणसी में प्रान्तीय महासचिव विजय बहादुर पाठक की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया. पार्टी ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर यह प्रदर्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




