भाजपा ने की अखिलेश सरकार को बरखास्त करने की मांग

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार को कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल बताते हुए आज उसे बर्खास्त करने और बुलन्दशहर में हुई सामूहिक बलात्कार काण्ड की सीबीआई जांच की मांग की. भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना तथा कई अन्य पार्टी विधायकों और नेताओं ने राज्यपाल […]
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार को कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल बताते हुए आज उसे बर्खास्त करने और बुलन्दशहर में हुई सामूहिक बलात्कार काण्ड की सीबीआई जांच की मांग की. भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना तथा कई अन्य पार्टी विधायकों और नेताओं ने राज्यपाल राम नाईक को लिखे पत्र में पिछले दिनों बुलन्दशहर में हुई सामूहिक बलात्कार की घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि प्रदेश में लगातार अराजकता का माहौल व्याप्त है. अपराधी बेखौफ होकर अपना कारोबार कर रहे हैं और जनता में भय व्याप्त है.
उन्होंने पत्र में कहा कि पुलिस ने 1100 से अधिक स्थानों पर अपने पिटने और दुर्व्यवहार की रिपोर्ट दर्ज करायी है. प्रदेश में बढ़ती हुई घटनाओं को लेकर जनता में भय व्याप्त है. मुख्यमंत्री जी से प्रदेश संभल नहीं रहा है. सरकार सभी प्रकार से अक्षम सिद्ध हुई है. ऐसी स्थिति में हम आपसे मांग करते हैं कि प्रदेश सरकार को बरखास्त किये जाने की रिपोर्ट भारत सरकार को तत्काल भेजी जाये. भाजपा नेताओं ने बुलंदशहर की वारदात की सीबीआई जांच की मांग करते हुए पत्र में कहा कि बुलन्दशहर की घटना जनसुरक्षा के प्रति सरकार की लापरवाही, अक्षमता तथा अपराधियों के प्रति नरमी का ही परिणाम है. सरकार की नियत भी साफ नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




