जीप ट्रक से टकरायी : दो लोगों की मौत, तीन घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2016 7:30 PM
मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में आज विंध्याचल दर्शन के लिये जा रहे लोगों से भरी एक जीप के ट्रक से टकरा जाने से उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चंदौली जिले के निवासी पांच […]
मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में आज विंध्याचल दर्शन के लिये जा रहे लोगों से भरी एक जीप के ट्रक से टकरा जाने से उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चंदौली जिले के निवासी पांच लोग जीप से विंध्याचल दर्शन के लिये जा रहे थे। रास्ते में समसपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में जीप सवार दिलीप :28: और रंजीत :40: नामक व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी.
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में गम्भीर रुप से घायल तीन लोगों को नाजुक हालत के मद्देनजर वाराणसी के अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










