चरस तस्करी का ट्रांजिट रूट बना यूपी-नेपाल बार्डर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2016 1:58 PM

विज्ञापन

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच से सटे श्रावस्ती जिले में सशस्त्र सीमा बल ने भारत-नेपाल सीमा पर दो लोगों को पकडकर उनके कब्जे से तीन किलोग्राम चरस बरामद की गयी. गौरतलब हो कि इससे पहले भी सीमा पर चरस के अलावा भारी मात्रा में हिरोईन बरामद हो चुका है. एसएसबी के जवानों द्वारा जब-जब […]

विज्ञापन

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच से सटे श्रावस्ती जिले में सशस्त्र सीमा बल ने भारत-नेपाल सीमा पर दो लोगों को पकडकर उनके कब्जे से तीन किलोग्राम चरस बरामद की गयी. गौरतलब हो कि इससे पहले भी सीमा पर चरस के अलावा भारी मात्रा में हिरोईन बरामद हो चुका है. एसएसबी के जवानों द्वारा जब-जब गश्ती या जांच की प्रक्रिया सख्त की जाती है तब-तब इस इलाके से ड्रग्स तस्कर पकड़े जाते हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चरस की कीमत लाखों में बतायी जा रही है.

एसएसबी के सूत्रों ने आज यहां बताया कि नेपाल के सीमावर्ती मल्हीपुर थाना क्षेत्र स्थित जमुनहा चेक पोस्ट के पास भगतराम और संतराम नामक व्यक्तियों को एसएसबी ने शक के आधार पर रोका और उनकी तलाशी ली, तो उनके कब्जे से तीन किलोग्राम चरस बरामद की गयी. उन्होंने बताया कि दोनों तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola