ePaper

मोदी के कार्यक्रम में मुलायम की छोटी बहू अपर्णा की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय

Updated at : 22 Jan 2016 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी के कार्यक्रम में मुलायम की छोटी बहू अपर्णा की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा बिष्ट यादव की आज बाबसाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हालांकि अपर्णा ने कहा कि उनकी मौजूदगी के राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए. मुलायम की बहू अपर्णा की विश्वविद्यालय […]

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा बिष्ट यादव की आज बाबसाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हालांकि अपर्णा ने कहा कि उनकी मौजूदगी के राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए.

मुलायम की बहू अपर्णा की विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मौजूदगी की चर्चा रही. हालांकि अपर्णा से जब इस बाबत पूछा गया तो उनका जवाब था, ‘‘मुझे कुलपति ने यहां आमंत्रित किया है. इसमें कोई राजनीति नहीं है. देश का प्रधानमंत्री हर एक के लिए होता है.”
अपर्णा पूर्व में स्वच्छ भारत अभियान के लिए मोदी की प्रशंसा कर चुकी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर मोदी के साथ ली गयी ‘सेल्फी’ भी पोस्ट की थी. वह गौवध के खिलाफ अपने विचार भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola