कानपुर देहात में तैयार हुईं एक और स्वच्छता दूत, पति से कहा पहले शौचालय बनवाइए, तब रहूंगी, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

कानपुर : हम सब टीवी-रेडियो पर स्वच्छता व शौचालय के महत्व को बताने वाले अभिनेत्री विद्या बालन के विज्ञापन को देख चुके हैं. ऐसे ही एक विज्ञापन में शादी के दूसरे ही दिन अपने पति से शौचालय निर्माण की मांग करने वाली प्रियंका भारती को विद्या बालन असली हीरो बताती हैं. प्रियंका भारती की ही […]

विज्ञापन

कानपुर : हम सब टीवी-रेडियो पर स्वच्छता व शौचालय के महत्व को बताने वाले अभिनेत्री विद्या बालन के विज्ञापन को देख चुके हैं. ऐसे ही एक विज्ञापन में शादी के दूसरे ही दिन अपने पति से शौचालय निर्माण की मांग करने वाली प्रियंका भारती को विद्या बालन असली हीरो बताती हैं. प्रियंका भारती की ही तरह कानपुर देहात की अनामिका नाम की एक महिला ने इज्जत व स्वच्छता के लिए अपने पति से शौचालय की मांग की और शादी के चौथे दिन ससुराल छोड कर मायके चली गयीं.

अनामिका तभी अपने ससुराल लौटीं जब उनके पति ने उन्हें शौचालय बनवाने का आश्वाासन दिया. अनामिका बताती हैं कि उनकी शादी दो मई को हुई थी, जिसके चार दिन बाद ससुराल में शौचालय नहीं होने के कारण इसके निर्माण की मांग करते हुए वह मायके चली गयीं. अनामिका कहती हैं कि हम देखते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता के लिए शौचालय निर्माण की बात कहते हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से ही पति से शौचालय निर्माण की मांग रख दी.
उनकी मांग का असर भी हुआ. उनके पति कहते हैं कि पैसे की दिक्कत के कारण हम पहले शौचालय नहीं बनवा पाये थे. लेकिन पत्नी के जाने के बाद इसके लिए कोशिश कर रहे हैं. अनामिका के ससुर कहते हैं कि हमारी बहू ने हमारी आंखें खोल दी है. हम अब सरकारी योजना के तहत बात कर शौचालय बनवाने की कोशिश कर रहे हैं. उनका कहना है कि बहू ने नयी रोशनी ला दी है.
मालूम हो कि भाारत के 36 प्रतिशत घरों में शौचालय नहीं है. ग्रामीण इलाके में यह प्रतिशत 70 तक है और देश में 80 प्रतिशत बीमारियां गंदगी के कारण ही होती हैं. बहरहाल, अनामिका जैसी महिलाओं का साहस शौचालय के लिए और अधिक लोगों को जागरूक करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola