ePaper

सपा विधायक का आपत्तिजनक बयान सोशल मीडिया में वायरल, जानिये क्या कहा

Updated at : 22 Jul 2019 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
सपा विधायक का आपत्तिजनक बयान सोशल मीडिया में वायरल, जानिये क्या कहा

लखनऊ: यूपी के कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन अपने विवादास्पद बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें इलाके के बीजेपी समर्थकों के खिलाफ आपत्तिजनक बात करते हुये देखा जा सकता है. दरअसल, रविवार को नगरपालिका और स्थानीय प्रशासन […]

विज्ञापन

लखनऊ: यूपी के कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन अपने विवादास्पद बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें इलाके के बीजेपी समर्थकों के खिलाफ आपत्तिजनक बात करते हुये देखा जा सकता है.

दरअसल, रविवार को नगरपालिका और स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शहर के प्रमुख बाजार और मार्गों पर रेहड़ी पटरी लगाने वाले दुकानदारों को वहां से हटाकर सराय वाले इलाके में बाजार लगाने का फैसला किया था. माना जा रहा है कि नाहिद हसन का बयान इसी के संदर्भ में था. वे वायरल वीडियो में नगरपालिका के फैसले की आलोचना भी करते हुये नजर आ रहे हैं. अपने बयान का बचाव करते हुये सपा विधायक ने कहा कि, मैंने गरीब दुकानदारों को वहां से हटाये जाने का विरोध किया था.

मोहसीन रजा ने की आलोचना

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के योगी कैबिनेट में मंत्री मोहसीन रजा ने सपा विधायक नाहिद हसन के बयान की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि उनका ये बयान दो समुदायों के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश लगती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola