उत्तर प्रदेश : आपसी रंजिश में तीन साल की बच्ची की हत्या कर शव कूड़े के ढेर में फेंका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2019 3:46 PM

विज्ञापन

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) : अलीगढ़ के टप्पल इलाके में धन के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के कारण तीन साल की एक बच्ची की हत्या करके उसका शव कूड़े के ढेर में डाल दिया गया. मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से मौके पर बड़े पैमाने पर पुलिस बल को तैनात किया गया […]

विज्ञापन

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) : अलीगढ़ के टप्पल इलाके में धन के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के कारण तीन साल की एक बच्ची की हत्या करके उसका शव कूड़े के ढेर में डाल दिया गया. मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से मौके पर बड़े पैमाने पर पुलिस बल को तैनात किया गया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने गुरुवार को बताया कि गत 31 मई को टप्पल से लापता हुई तीन साल की बच्ची का क्षत-विक्षत शव गत दो जून को उसके घर के पास एक कूड़े के ढेर में दबा पाया गया.

उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता बनवारी लाल शर्मा की शिकायत पर जाहिद और असलम नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. उनसे पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपियों का बच्ची के पिता से धन के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था.

कुलहरि ने बताया कि बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से बलात्कार के संकेत नहीं मिले हैं. उसकी गला दबाकर हत्या की गयी है. उन्होंने कहा कि वारदात की गम्भीरता को देखते हुए दोनों अभियुक्त पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाये जाने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है. मामले की फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई कराये जाने की भी प्रक्रिया शुरू की गयी है.

कुलहरि ने बताया कि मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से कल पैदा हुए तनाव के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola