स्कूटी पर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
sasaram News :

स्कूटी पर शराब का सांकेतिक फोटो.

sasaram News : नगर थाना पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है. वहीं, फरार अन्य तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

sasaram News : (ओम प्रकाश कुमार गोंड की रिपोर्ट)

गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब की एक खेप बरामद की है इस दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए.

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह नगर थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी पर अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने संदिग्ध स्कूटी का पीछा शुरू कर दिया.

बस्ती मोड़ के पास कार्रवाई, दूसरा तस्कर फरार

पुलिस की सक्रियता को देखते हुए तस्कर नगर थाना क्षेत्र के बस्ती मोड़ के पास स्कूटी पर रखी अंग्रेजी शराब की पेटी छोड़कर भागने लगा. हालांकि पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया.

नगर थाना पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है. वहीं, फरार अन्य तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है.

Also Read :सासाराम के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने और बंद होने का समय जारी, श्रद्धालु निर्धारित समय पर कर सकेंगे दर्शन

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन