ePaper

जैसे जैसे ''गालियों का डोज'' बढ़ रहा है,जनता का प्यार भी बढ़ रहा है : नरेंद्र मोदी

Updated at : 16 May 2019 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
जैसे जैसे ''गालियों का डोज'' बढ़ रहा है,जनता का प्यार भी बढ़ रहा है : नरेंद्र मोदी

मिर्जापुर (उप्र ): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि विरोधियों के ‘गाली का डोज़’ जैसे- जैसे बढ़ रहा है, वैसे वैसे जनता के ‘प्यार और विश्वास का डोज़’ भी बढ़ रहा है . मोदी ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, ‘जैसे-जैसे विरोधियों द्वारा गालियों की डोज़ बढ़ाई जा रही है, वैसे-वैसे जनता […]

विज्ञापन

मिर्जापुर (उप्र ): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि विरोधियों के ‘गाली का डोज़’ जैसे- जैसे बढ़ रहा है, वैसे वैसे जनता के ‘प्यार और विश्वास का डोज़’ भी बढ़ रहा है . मोदी ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, ‘जैसे-जैसे विरोधियों द्वारा गालियों की डोज़ बढ़ाई जा रही है, वैसे-वैसे जनता मुझ पर अपने प्यार और विश्वास का डोज़ भी बढ़ाती जा रही है .’

उन्होंने कहा, ‘मुझे वे महामिलावटी गाली दे रहे हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश को, मिर्जापुर को बारी-बारी से लूटा था, जिन्होंने मिर्जापुर को नक्सली हिंसा की आग में ढकेल दिया था, जिन्होंने उत्तर प्रदेश की खदानों को लूट कर अपनी तिजोरियां भर ली थीं .’ मोदी ने कहा, ‘कुछ दिन पहले बुआ के बबुआ यहां आए थे तो उन्होंने कहा था कि भाजपा वालों की बात शौचालय से शुरू होती है और वहीं खत्म होती है. ऐसी बात वही कर सकता है जिसके लिए मां-बहन-बेटियों की गरिमा, सुरक्षा और स्वास्थ्य का जरा सा भी महत्व न हो .हमारे लिए शौचालय, मां-बहन-बेटियों का इज्जत घर है .’

उन्होंने कहा कि बुआ (बसपा सुप्रीमो मायावती) हो या बबुआ (सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव) या फिर कांग्रेस के नामदार हों, उत्तर प्रदेश की समझदार जनता को ये लोग सिर्फ जाति में बांटकर देखते हैं . मोदी बोले, ‘उन्हें लगता है कि मतदाता उनकी जागीर है . वो जब चाहेंगे, अपनी जागीर एक दूसरे को दे देंगे .’ उन्होंने कहा, ‘ये लोग अपनी कुर्सी के सौदे में मतदाता को ही नहीं, अपने कार्यकर्ताओं को भी भूल जाते हैं .’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola