ePaper

स्मृति ईरानी का राहुल पर तंज - कांग्रेस अध्यक्ष की पहली पसंद केरल की वायनाड सीट, अमेठी नहीं

Updated at : 09 Apr 2019 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
स्मृति ईरानी का राहुल पर तंज - कांग्रेस अध्यक्ष की पहली पसंद केरल की वायनाड सीट, अमेठी नहीं

अमेठी : केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी की पहली पसंद केरल की वायनाड सीट है अमेठी नहीं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन में रार्बट वाड्रा के आने की खबर के सवाल पर ईरानी ने कहा कि अमेठी के लोगों को दामाद जी से अपनी जमीन बचाने की […]

विज्ञापन

अमेठी : केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी की पहली पसंद केरल की वायनाड सीट है अमेठी नहीं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन में रार्बट वाड्रा के आने की खबर के सवाल पर ईरानी ने कहा कि अमेठी के लोगों को दामाद जी से अपनी जमीन बचाने की जरूरत है.

अमेठी के गौरीगंज में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए किसी से भी हाथ मिला सकती है. जम्मू कश्मीर में कांग्रेस ने उनसे हाथ मिलाया जो कश्मीर को भारत से अलग करने की बात करते हैं. राहुल ने उनसे हाथ मिलाया जो कश्मीर में पंचायत चुनाव का विरोध करते हैं. ईरानी ने कहा कांग्रेस कुछ भी कर ले हम भारत माता की सूई की नोंक के बराबर भी जमीन किसी को नहीं देंगे. उन्होंने कहा, यह चुनाव किसी संग्राम से कम नहीं है, संर्घष से कम नहीं है. बच्चों के भविष्य का चुनाव है और यह अमेठी की आजादी का चुनाव है.

कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी एक परिवार के आस पास है. कांग्रेस में कभी गरीब का बेटा सरकार में मंत्री और चाय बेचनेवाला पीएम नहीं बन सकता है. यह केवल भाजपा में ही संभव है. ईरानी ने कहा कि अमेठी ने इस बार फैसला कर लिया है अमेठी के लापता सांसद की विदाई जरूर होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola