30 सितंबर को योगी सहारनपुर आयेंगे

Updated at : 29 Sep 2018 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
30 सितंबर को योगी सहारनपुर आयेंगे

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 सितंबर को छह घंटे के लिए सहारनपुर के दौरे पर आयेंगे. इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं . योगी सहारनपुर दौरे के दौरान बिजनौर, सहारनपुर, मुजफरनगर और कैराना लोकसभा सीटों पर वर्ष 2019 के चुनाव को लेकर समीक्षा करेंगे. भाजपा जिलाध्यक्ष विजेन्द्र […]

विज्ञापन

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 सितंबर को छह घंटे के लिए सहारनपुर के दौरे पर आयेंगे. इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं . योगी सहारनपुर दौरे के दौरान बिजनौर, सहारनपुर, मुजफरनगर और कैराना लोकसभा सीटों पर वर्ष 2019 के चुनाव को लेकर समीक्षा करेंगे.

भाजपा जिलाध्यक्ष विजेन्द्र कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री साढे़ दस बजे सरसावां हवाई अड्डा पहुंचेंगे ओर शाम साढे़ चार बजे लखनऊ के लिये रवाना हो जायेंगे. कश्यप ने बताया कि समीक्षा बैठक के अतिरिक्त अम्बाला रोड स्थित जूरी रिसोर्ट में किसानों के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया जायेगा. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर यहां सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola