बोले कांग्रेस नेता राज बब्बर- कांग्रेस पार्टी में बात आयी तो राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद अगर कांग्रेस पार्टी के अंदर बात आएगी तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे. बब्बर ने कहा कि मौजूदा राजग सरकार में ऐसा लग रहा है कि 67 साल से तरक्की को रोक कर रखा गया था और 2014 […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद अगर कांग्रेस पार्टी के अंदर बात आएगी तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे. बब्बर ने कहा कि मौजूदा राजग सरकार में ऐसा लग रहा है कि 67 साल से तरक्की को रोक कर रखा गया था और 2014 से ही तरक्की शुरू हुई है.
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जीडीपी दर 10 प्रतिशत के ऊपर छोड़ी थी. आज की तारीख में डॉलर काफी भारी पड़ गया है, पेट्रोल 85 के ऊपर पहुंच गया है और आप जीडीपी की बात कर रहे हैं. एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष के गठबंधन के सवाल पर राज बब्बर ने कहा, ” यकीन मानिए महागठबंधन किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, बल्कि देश को बचाने के लिए है. इसमें तमाम राजनीतिक पार्टियां, संस्थाएं, व्यक्ति और व्यक्तित्व सब एक होंगे जिनको इस देश से प्यार है. जब देश को बचाने का समय आएगा तो हर कोई एक हो जाएगा और जब समय आएगा तो देश की जनता बताएगी कि नेता कौन होगा. अगर कांग्रेस पार्टी के अंदर बात आएगी तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे.”
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर देश का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि संप्रग सरकार में 526 करोड़ रुपये में एक राफेल विमान खरीदने का सौदा हुआ था. यह भी तय हुआ था कि 18 जहाज बने-बनाए लेंगे बाकी के 108 जहाज हिंदुस्तान में बनेंगे. उन्होंने दावा किया कि उसके बावजूद इस सौदे को रद्द करके 526 करोड़ रुपये के जहाज को 1670 करोड़ रुपये में खरीदा जाता है. 126 विमानों की जगह केवल 36 जहाज खरीदे जाते हैं. इस तरह से एक विमान पर 1100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




