पीएम मोदी की राह पर सीएम योगी, सुरक्षा को और ज्यादा पुख्ता बनाने का बन रहा Plan

नयी दिल्ली/लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उन्हीं की राह पर चल पड़े हैं. सूबे के मुखिया की सुरक्षा को पहले से और अधिक पुख्ता बनाने के लिए पुलिस की ओर से एक नया प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसमें […]
नयी दिल्ली/लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उन्हीं की राह पर चल पड़े हैं. सूबे के मुखिया की सुरक्षा को पहले से और अधिक पुख्ता बनाने के लिए पुलिस की ओर से एक नया प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसमें 40 साल से कम उम्र के रंगरूटों को शामिल किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : आसमान में भी अभेद्य होगी पीएम मोदी की सुरक्षा
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को पहले से और ज्यादा पुख्ता करने के लिए पुलिस महकमा तैयारी कर रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर खतरे को देखते अब उनकी सुरक्षा-व्यवस्था और चुस्त दुरुस्त की जायेगी. नये दिशा-निर्देश के तहत सीएम की सुरक्षा में अब 40 साल से ज्यादा उम्र के जवान तैनात नहीं किये जायेंगे. कुल मिलाकर यह कि जिन जवानों की उम्र 40 साल से कम होगी, अब सिर्फ वही सीएम के सुरक्षा घेरे में तैनात रहेंगे.
पहली बार किया जा रहा है सीएम योगी की सुरक्षा में बदलाव
मीडिया की खबरों में यह भी बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में इस तरह का बदलाव पहली बार किया जा रहा है. खबरों में बताया जा रहा है कि एडीजी सुरक्षा विजय कुमार मे इस बाबत डीजीपी ओपी सिंह को प्रस्ताव भेजा है. उनकी सहमति के मिलते ही इस पर अमल किया जायेगा.
40 साल से कम उम्र के रंगरूटों की होगी तलाश
मीडिया की खबरों के मुताबिक, प्रदेश पुलिस की विभिन्न इकाइयों से 40 साल के कम उम्र के युवा और तेजतर्रार पुलिसकर्मियों की पहचान कर सीएम की सुरक्षा में लगाया जायेगा. एडीजी सुरक्षा द्वारा भेजे गये प्रस्ताव में कहा गया है कि सीएम योगी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाये रखने के लिए उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों का चुस्त-दुरुस्त होना बहुत जरूरी है, क्योंकि फिलहाल मुख्यमंत्री के प्रदेश एवं बाहरी प्रदेश के जिलों में अधिक संख्या में दौरे होने हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




