ePaper

उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के लिए मांगी मौत की सजा

Updated at : 11 May 2018 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के लिए मांगी मौत की सजा

लखनऊ : उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने सीबीआई द्वारा उसके आरोपों की पुष्टि कर दिये जाने के बाद यह मांग की है कि आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मौत की सजा दी जाये. पीड़िता ने कहा मेरे साथ बलात्कार करने और मेरे पिता की हत्या करवाने के लिए उन्हें मौत की सजा […]

विज्ञापन


लखनऊ :
उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने सीबीआई द्वारा उसके आरोपों की पुष्टि कर दिये जाने के बाद यह मांग की है कि आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मौत की सजा दी जाये. पीड़िता ने कहा मेरे साथ बलात्कार करने और मेरे पिता की हत्या करवाने के लिए उन्हें मौत की सजा दी जाये.

वहीं पीड़िता के चाचा ने कहा कि हम अपने परिजनों के लिए सुरक्षा की मांग करते हैं, ताकि हम कोर्ट के समक्ष अपना बयान बिना डर के दर्ज करा सकें. हम कुलदीप सिंह सेंगर के लिए मौत की सजा की मांग करते हैं. पीड़िता और उसके चाचा ने यह बयान तब दिया जब सीबीआई ने उनके आरोपों की पुष्टि कर दी और यह कहा कि रेप हुआ है.

उन्नाव गैंगरेप: CBI ने MLA कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि की

सीबीआई ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत कोर्ट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज किया जिसमें वह अपने आरोपों से पीछे नहीं हटी. सीबीआई के एक अधिकारी ने मामले के संबंध में जानकारी दी कि पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच में भी देरी की और लड़की के वजाइनल स्वैब और कपड़ों को फरेंसिक लैब भेजने से परहेज किया. उन्होंने कहा कि यह सबकुछ जानबूझकर और आरोपियों की मिलीभगत से हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola