ePaper

शाहजहांपुर : दुष्कर्म पीड़िता के घर में घुस कर गुंडो ने दी हत्या की धमकी, BJP विधायक पुत्र पर लगाया है रेप का आरोप

Updated at : 09 May 2018 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
शाहजहांपुर : दुष्कर्म पीड़िता के घर में घुस कर गुंडो ने दी हत्या की धमकी, BJP विधायक पुत्र पर लगाया है रेप का आरोप

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में उन्‍नाव रेपकांड की दुहरायी जा रही कहानी की पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या किये जाने की धमकी मिल रही है. पीड़िता के वकील अवधेश सिंह ने कहा है कि आरोपितों के गुंडे पीड़िता के घर में घुस कर धमकी दी है कि शिकायत को […]

विज्ञापन

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में उन्‍नाव रेपकांड की दुहरायी जा रही कहानी की पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या किये जाने की धमकी मिल रही है. पीड़िता के वकील अवधेश सिंह ने कहा है कि आरोपितों के गुंडे पीड़िता के घर में घुस कर धमकी दी है कि शिकायत को वापस ले ले, नहीं तो उसे मार देंगे.

धरने पर भी बैठ चुकी है पीड़िता, कार्रवाई नहीं होने पर दी है आत्मदाह की चेतावनी

युवती ने आरोप लगाया है कि शिकायत दर्ज कराये जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. हालांकि, पीड़िता के धरने पर बैठने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर पुलिस अधिकारियों ने जल्‍द कार्रवाई का आश्‍वासन देकर धरना खत्‍म करा दिया. वहीं, युवती ने आरोपित विधायक पुत्र के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आत्‍मदाह की चेतावनी दी है.

क्या है मामला

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2011 में भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा के बेटे मनोज वर्मा ने उसे कई दिनों तक बंधक बना कर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने कहा कि पिछले पांच सालों से न्‍याय के लिए वह दर-दर भटक रही है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

सीबीसीआईडी कर रही मामले की जांच

पुलिस ने बताया कि निगोही थाना क्षेत्र के गांव की युवती ने विधायक रोशनलाल वर्मा और उनके पुत्र के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म किये जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. इस मामले की विवेचना सीबीसीआईडी को सौंप दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola