पद वैज्ञानिक का और कह रहा था बच्चियों के साथ ऐसा काम, जब पुलिस ने...

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाली सनसनीखेज खबर मिली है. इस खबर के बाद लोग सकते में हैं, आखिर कोई इतने बड़े ओहदे पर बैठा व्यक्ति ऐसा कैसे कर सकता है. जी हां, वैज्ञानिक जैसे पद पर बैठे एक व्यक्ति ने ऐसी हरकत की है, जिसके बारे में जानकर […]
आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाली सनसनीखेज खबर मिली है. इस खबर के बाद लोग सकते में हैं, आखिर कोई इतने बड़े ओहदे पर बैठा व्यक्ति ऐसा कैसे कर सकता है. जी हां, वैज्ञानिक जैसे पद पर बैठे एक व्यक्ति ने ऐसी हरकत की है, जिसके बारे में जानकर लोग हैरत में हैं. यहां तक पुलिस भी स्तब्ध है. जानकारी के मुताबिक छोटी बच्चियों को टॉफी और चॉकलेट का लालच दे कर उनके साथ कथित तौर पर यौन दुर्व्यवहार करने के मामले में 62 वर्षीय एक वैज्ञानिक को गिरफ्तार किया गया है.
बतायाजा रहा है कि ताज गंज पुलिस थाने के एसएचओ शैलेन्द्र कुमार ने आज यहां बताया कि विष्णु दत्त शर्मा को कल रात गिरफ्तार किया गया है. शर्मा जालमा इन्स्टीट्यूट ऑफ लेप्रोसी एंड अदर माइकोबैक्टीरियल डिजीजेज में काम करते हैं. पीड़ित बच्चियों में से एक बच्ची के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने शिकायत में कहा है कि आरोपी अपने मकान की छत पर बच्चियों को ले जा कर उनसे यौन दुर्व्यवहार करता था. पुलिस ने बताया कि शर्मा सितंबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं. वह विवाहित हैं और उनके बच्चे हैं.
यह भी पढ़ें-
यूपी में तीन महीने के अंदर होगा 3 लाख करोड़ का निवेश : योगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




