देवरिया में खुलेगा मेडिकल काॅलेज : योगी आदित्यनाथ
देवरिया : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेमंगलवारको देवरियामें मेडिकल काॅलेज खोले जाने की घोषणा की. सीएम योगी आज जिले के गौरीबाजार सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ‘दस्तक अभियान’ और ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत करने के बाद लबकनी गांव में आयोजित सभा में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को […]
देवरिया : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेमंगलवारको देवरियामें मेडिकल काॅलेज खोले जाने की घोषणा की. सीएम योगी आज जिले के गौरीबाजार सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ‘दस्तक अभियान’ और ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत करने के बाद लबकनी गांव में आयोजित सभा में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है. जिला अस्पताल के नजदीक ही मेडिकल कॉलेज खुलेगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को हरसंभव मदद दे रही है. गेहूं का समर्थन मूल्य का भुगतान 72 घंटे के अंदर किसानों के खाते में किया जायेगा. किसानों की सुविधा के लिए 5500 क्रय केंद्र एक अप्रैल से चालू कर दियेगये हैं. सोमवार को दलित आंदोलन के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई हिंसा पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह महापुरुषों का बेहद सम्मान करते हैं, लेकिन महापुरुषों के नाम पर अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं देंगे.
सीएम योगी ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट को लेकर केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारें संवेदनशील हैं. केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










