मेरठ में संघ कार्यकर्ता की धारदार हथियार से सिर, चेहरा और गर्दन काट कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2017 11:58 AM
मेरठ: शहर के सिविल थाना क्षेत्र में संघ के एक कार्यकर्ता और लोहा कारोबारी सुनील गर्ग (56) की कथित रूप से हत्या कर दी गयी. कल देर रात हुई इस घटना से व्यापारी गुस्से में हैं. पुलिस के अनुसार अपराधियों ने धारदार हथियार से पीड़ित का सिर, चेहरा और गर्दन काट दिया और लाश को […]
मेरठ: शहर के सिविल थाना क्षेत्र में संघ के एक कार्यकर्ता और लोहा कारोबारी सुनील गर्ग (56) की कथित रूप से हत्या कर दी गयी. कल देर रात हुई इस घटना से व्यापारी गुस्से में हैं. पुलिस के अनुसार अपराधियों ने धारदार हथियार से पीड़ित का सिर, चेहरा और गर्दन काट दिया और लाश को बोरे में बंद करके मेडिकल थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे फेंक दिया. पुलिस को शक है कि लेनदेन के मामले में कारोबारी की हत्या की गयी है. जिला पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि देवी नगर निवासी सुनील गर्ग (56) का सूरजकुंड में लोहे का कारोबार था. कल शाम वह सूरजकुंड तक जाने की बात कह कर घर से बाइक पर निकले थे. लेकिन वह रात होने पर भी घर नहीं लौटे. उनका मोबाइल कवरेज एरिया से बाहर बता रहा था.
इससे चिंतित होकर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला. परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इस बीच उनकी बाइक सूरजकुंड के पास एक नर्सिग होम के सामने खड़ी मिली. इसी दौरान पुलिस ने राहगीरों की सूचना पर नाले के पास सड़क किनारे बोरे में बंद लाश बरामद की. बोरे में बद शव की पहचान सुनील गर्ग के रूप में हुई. परिजनों के अनुसार सुनील भाजपा के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता थे और संगठन के कार्यक्रमों में देखे जाते थे. पुलिस अधीक्षक सदर मानसिंह चौहान के अनुसार कारोबारी के नंबर की सीडीआर निकलवाई गई है.
यह भी पढ़ें-
विवादित अंश नहीं हटाये जाने तक पद्मावती के रिलीज होने की इजाजत नहीं दी जायेगी : मौर्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










