दंगा मुक्त राज्य के लिए संकल्पित, दंगाइयों और अपराधियों की जगह सलाखों के पीछे : योगी

अलीगढ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि उनकी सरकार कानून का राज स्थापित करने और दंगा मुक्त राज्य बनाने के लिए संकल्पित है. योगी ने कहा कि पूर्व की सरकार के कार्यकाल में हर सप्ताह दंगा होता था और सरकार दंगाइयों को पकड़ने तथा संगठित अपराध रोकने में नाकाम रही […]
अलीगढ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि उनकी सरकार कानून का राज स्थापित करने और दंगा मुक्त राज्य बनाने के लिए संकल्पित है. योगी ने कहा कि पूर्व की सरकार के कार्यकाल में हर सप्ताह दंगा होता था और सरकार दंगाइयों को पकड़ने तथा संगठित अपराध रोकने में नाकाम रही थी.
मुख्यमंत्री ने यहां एक चुनावी सभा में कहा कि दंगाइयों और अपराधियों की जगह सलाखों के पीछे है. भाजपा सरकार के आते ही अपराधी सलाखों के पीछे गये और जिन्होंने कानून से टकराने की कोशिश की, वे मुठभेड़ में मारे गये. योगीआदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने यहां के पारंपरिक ताला उद्योग को बढ़ावा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




