यूपी : देवरिया में पुलिस दल पर हमला, हंगामा और तनाव, वर्दी फाड़ी

देवरिया : देवरिया जिले में आज पेड काटने की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस दल पर लोगों ने हमला कर दिया और पुलिसकर्मियों को मारने पीटने के साथ ही उनकी वर्दी फाड़ दी. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तरकुलवा थाना क्षेत्र के पगरा खुशी टोला निवासी कैलाश सुबह अपना शीशम का पेड़ काट रहा […]
देवरिया : देवरिया जिले में आज पेड काटने की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस दल पर लोगों ने हमला कर दिया और पुलिसकर्मियों को मारने पीटने के साथ ही उनकी वर्दी फाड़ दी. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तरकुलवा थाना क्षेत्र के पगरा खुशी टोला निवासी कैलाश सुबह अपना शीशम का पेड़ काट रहा था. उसके पिता पूजन गोंड ने इसका विरोध किया तो दोनों में विवाद होने लगा. पूजन ने ग्राम प्रधान से शिकायत की तो उसने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दे दी.
उन्होंने बताया कि सिपाही प्रमोद श्रीवास्तव, सिपाही संतोष यादव और शाहनवाज आलम मौके पर पहुंचे. पुलिस को देख कैलाश के घर के 12 से अधिक महिला-पुरषों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. हमलावरों ने कथित रूप से मारपीट कर पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ने के साथ ही उनकी जीप का शीशा भी तोड़ दिया. सूचना मिलने पर तरकुलवा के थानेदार शशांक शेखर राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देख कर कैलाश और उसका बेटा शुचित फरार हो गया. पुलिस ने घर में मौजूद कैलाश के पिता पूजन, उसकी पत्नी इसरावती, बहू गीता, बेटी सीमा और वंदना को हिरासत में ले लिया है.
यह भी पढ़ें-
चाचा ने किया डेढ़ वर्ष की बच्ची से बलात्कार, हालत गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










