ePaper

यूपी : सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की बधाई दी

Updated at : 17 Oct 2017 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी : सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की बधाई दी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है. यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अर्थ सहित चार प्रकार के पुरुषार्थ बतायेगये हैं. उन्होंने कहा कि धनतेरस इसी का द्योतक है. उन्होंने […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है. यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अर्थ सहित चार प्रकार के पुरुषार्थ बतायेगये हैं. उन्होंने कहा कि धनतेरस इसी का द्योतक है. उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश में अंत्योदय की भावना के अनुरुप समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सुख-समृद्धि प्राप्त होगी.

योगी ने कहा कि आज के दिन भगवान धन्वंतरि का पूजन भी वैद्यों द्वारा किया जाता है. निश्चित रूप से अच्छे स्वास्थ्य के माध्यम से ही सुख एवं समृद्धि पायी जा सकती है. इसलिए धनतेरस एवं धन्वंतरि जयंती के अवसर पर अर्थ के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करने का भी संकल्प लिया जाना चाहिए, जिससे एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज बन सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola