यूपी में 3500 दारोगा नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी

लखनऊ/नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस में छह साल से स्थगित 3,500 से अधिक उपनिरीक्षकों और प्लाटून कमांडरों की नियुक्तियों को हरी झंडी दे दी है. शीर्ष अदालत ने हाइकोर्ट की इलाहाबाद व लखनऊ स्थित दोनों पीठों द्वारा समय-समय पर दिये गये निर्देशों पर रोक लगा दी और उन्हें 2011 में बसपा […]
लखनऊ/नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस में छह साल से स्थगित 3,500 से अधिक उपनिरीक्षकों और प्लाटून कमांडरों की नियुक्तियों को हरी झंडी दे दी है. शीर्ष अदालत ने हाइकोर्ट की इलाहाबाद व लखनऊ स्थित दोनों पीठों द्वारा समय-समय पर दिये गये निर्देशों पर रोक लगा दी और उन्हें 2011 में बसपा सरकार के समय शुरू हुई पुलिस अधिकारियों की चयन एवं नियुक्ति प्रक्रिया के संबंध में किसी भी याचिका पर विचार करने से रोक दिया.
यह है यूपी पुलिस! वसूली की रकम बांटने की मारपीट, देखें उनका VIDEO
योगी सरकार ने शीर्ष अदालत को बताया कि पुलिसकर्मियों की जरूरत है, क्योंकि छह साल से उपनिरीक्षकों के पदों के लिए कोई नियुक्ति नहीं हुई है. जस्टिस कुरियन जोसेफ की पीठ ने राज्य सरकार को दो हफ्ते के भीतर प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया, जो 3,533 उम्मीदवारों में से आखिरी उम्मीदवार का प्रशिक्षण पूरा न होने तक जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




