फिल्म बना चुके हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, कई किताबें हो चुकी हैं प्रकाशित

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आध्यात्मिकता से तो लोग भलीभांति परिचित हैं लेकिन उनकी रचनात्मकता के एक पहलू को बहुत कम लोग ही जानते होंगे. योगी ने कई साल पहले बाबा गोरखनाथ के गुरु मत्स्येन्द्रनाथ पर आधारित एक फिल्म की परिकल्पना रची थी, जो रुपहले पर्दे पर भी उतरी थी. योगी […]
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आध्यात्मिकता से तो लोग भलीभांति परिचित हैं लेकिन उनकी रचनात्मकता के एक पहलू को बहुत कम लोग ही जानते होंगे. योगी ने कई साल पहले बाबा गोरखनाथ के गुरु मत्स्येन्द्रनाथ पर आधारित एक फिल्म की परिकल्पना रची थी, जो रुपहले पर्दे पर भी उतरी थी.
योगी की परिकल्पना पर बनी ‘जाग मछन्दर गोरख आया ‘ नामक फिल्म 18 जनवरी 2013 को रिलीज हुई थी. फिल्म के निर्देशक अवधेश सिंह ने बताया कि योगी ने बाबा गोरखनाथ के गुरु बाबा मत्स्येन्द्रनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म की परिकल्पना रची थी, लेकिन उन्होंने इसका श्रेय नहीं लिया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान शिव के अवतार माने जाने वाले बाबा गोरखनाथ के मठ के महन्त भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




