लखनऊ में DRI का बड़ा शिकंजा, हाथीदांत की 54 बेशकीमती कलाकृतियों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हाथीदांत की 54 बेशकीमती कलाकृतियाँ

UP News: लखनऊ में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से हाथीदांत से बनी 54 बेशकीमती और नक्काशीदार कलाकृतियां बरामद हुई हैं, जिन्हें अवैध रूप से विदेश भेजने की तैयारी थी.

विज्ञापन

UP News: लखनऊ में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया है. टीम ने चिनहट इलाके में छापेमारी के दौरान उनके कब्जे से हाथीदांत से बनी 54 बेशकीमती और नक्काशीदार कलाकृतियां बरामद की हैं. अधिकारियों के मुताबिक, इन कलाकृतियों को अवैध तरीके से विदेश भेजने की तैयारी की जा रही थी. कार्रवाई के बाद तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

करोड़ों की कीमत बताई जा रही

DRI अधिकारियों के अनुसार, बरामद सभी 54 कलाकृतियां हाथीदांत से निर्मित हैं और उन पर बेहद बारीक नक्काशी की गई है. इनकी कीमत करोड़ों रुपये में होने का अनुमान है. जांच एजेंसियों को आशंका है कि तस्कर इन कलाकृतियों को विदेशी बाजार में ऊंचे दाम पर बेचने की योजना बना रहे थे. बरामदगी को अवैध वन्यजीव उत्पादों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

नेपाल के रास्ते विदेश भेजने की थी तैयारी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तस्करी के इस नेटवर्क के जरिए हाथीदांत की कलाकृतियों को नेपाल के रास्ते दूसरे देशों तक पहुंचाने की योजना बनाई गई थी. तस्कर कथित तौर पर इस रास्ते का इस्तेमाल कर विदेशी बाजार में इन प्रतिबंधित वस्तुओं को खपाने की कोशिश कर रहे थे. DRI अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और कलाकृतियां कहां से हासिल की गई थीं.

कई एजेंसियां जांच में जुटीं

चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. तस्करी के नेटवर्क की कड़ियों का पता लगाने के लिए DRI के साथ सशस्त्र सीमा बल (SSB) और वन खुफिया इकाई की टीमें भी जांच में जुटी हैं. एजेंसियां बरामद कलाकृतियों के स्रोत, संभावित खरीदारों और विदेश भेजने की पूरी योजना से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही हैं. जांच आगे बढ़ने के साथ इस नेटवर्क से जुड़े अन्य नाम सामने आने की संभावना है.

यह भी देखें: कानपुर BJP कार्यालय में बवाल, मंच पर सीट को लेकर भिड़े दो पदाधिकारी, हाथापाई में फटा कपड़ा


विज्ञापन
नटवर कुमार

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola