Ghaziabad News: नाक पर चोट, गले पर निशान... सूटकेस में मिला महिला का शव

Ghaziabad News
Ghaziabad News: एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि शव को फोरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और लापता महिला की रिपोर्ट से शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बेहटा रोड स्थित शिव वाटिका कॉलोनी के सामने एक संदिग्ध सूटकेस मिला. जब उसमें से बदबू आने लगी तो राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. जब सूटकेस को खोला गया, तो उसमें से एक शव बरामद हुआ.
महिला की मांग में सिंदूर
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस खोला, जिसमें करीब 30 वर्षीय महिला का शव चद्दर में लिपटा मिला. शव को हाथ-पैर मोड़कर सूटकेस में ठूंसा गया था. महिला की नाक पर चोट के निशान, मुंह पर खून और गले पर संदिग्ध निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है. महिला की मांग में सिंदूर और पैरों में बिछिया देखकर पुलिस को अंदेशा है कि वह शादीशुदा थी. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है.
यह भी पढ़ें- योगी सरकार का लेखपालों को तोहफा, बढ़ाया जाएगा वाहन भत्ता
यह भी पढ़ें- Modi Government 11 Years: सीएम योगी बोले- ‘जवाब ऑपरेशन सिंदूर से मिलेगा’, केशव ने कहा- ‘ये 1100 साल के बराबर’
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर खुलासा संभव
एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि शव को फोरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और लापता महिला की रिपोर्ट से शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के असली कारणों का खुलासा संभव होगा. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें- पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे के करीबी BJP नेता पर गंभीर आरोप, दलित शोधार्थी को दी जान से मारने की धमकी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shashank Baranwal
जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




