मायावती ने गठबंधन की खबरों से किया इनकार, कहा- अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी बसपा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Feb 2026 5:38 PM

विज्ञापन

मायावती ने गठबंधन की खबरों को बताया फर्जी

Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ने की खबरों को पूरी तरह फेक और गुमराह करने वाला बताया है. उन्होंने कहा कि गठबंधन करने वाली खबर गुमराह करने की नीयत से फैलायी जा रही फेक न्यूज है. मायावती ने कहा उनकी पार्टी अगला चुनाव अपने बलबूते ही लड़ेगी.

विज्ञापन

Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की चल रही चर्चा को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने बसपा के किसी भी दल के साथ मिलकर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने की खबरों को पूरी तरह फेक और गुमराह करने कहा है. मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी के बारे में गठबंधन की अफवाहें जानबूझकर जनता को भ्रमित करने के लिए फैलाई जा रही हैं. मायावती ने गठबंधन की खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि बसपा का रुख बिल्कुल साफ है और पार्टी आगामी चुनाव अपने दम पर ही लड़ेगी.

गठबंधन की खबर को मायावती ने बताया फर्जी

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक मायावती ने कहा कि इस तरह की खबरें फैलायी जा रही हैं कि बसपा उत्तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ेगी. इसकी आम चर्चा है जो विशुद्ध रूप से लोगों को गुमराह करने की नीयत से फैलायी जा रही फेक न्यूज है. उन्होंने कहा ‘‘यह बिल्कुल गलत, झूठ, हवा-हवाई एवं मनगढ़ंत खबर है. ऐसे में नेताओं के साथ-साथ मीडिया को भी इस प्रकार की खबरों से बचना चाहिए.’’

बसपा से गठबंधन की नीति केवल चुनावी स्वार्थ: मायावती

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को यह अच्छी तरह पता है कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की सोच संकीर्ण रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विरोधी रहे ये दल अब खुद को आंबेडकरवादी बताने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनका बसपा से गठबंधन करने का रुख केवल चुनावी स्वार्थ है. मायावती ने कहा कि पिछले अनुभवों के आधार पर यह साफ है कि गठबंधन से बसपा को राजनीतिक रूप से नुकसान ही हुआ है, जबकि अन्य दलों को इसका फायदा मिला है. यही कारण है कि पार्टी ने भविष्य में किसी भी दल के साथ गठबंधन न करने का फैसला किया है. उन्होंने भरोसा जताया कि बसपा के कार्यकर्ता और समर्थक पूरी मजबूती और समर्पण के साथ 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले ही, पूरे जी-जान से लड़ेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे.

विरोधी दल साजिशें कर रहे हैं- मायावती

मायावती ने आरोप लगाया कि विरोधी दल बसपा कार्यकर्ताओं का ध्यान भटकाने के लिए लगातार घिनौनी साजिशें कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की अनर्गल और मनगढ़ंत बातें फैलाकर पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. बसपा प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे ऐसी भ्रामक और निराधार खबरों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें. उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे ‘हाथी की मस्त चाल’ की तरह मजबूती और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहें. बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि वर्ष 2007 की तरह ही पार्टी इस बार भी अकेले चुनाव लड़कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी. उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे रहे, तो बसपा एक बार फिर सत्ता में वापसी कर सकती है.

टाइप-आठ बंगले मायावती ने क्या कहा?

मायावती ने दिल्ली में उन्हें आवंटित टाइप-आठ बंगले को लेकर उठ रहे सवालों कहा कि बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते सुरक्षा कारणों से उन्हें पहले भी इसी श्रेणी का सरकारी आवास आवंटित किया जाता रहा है. ऐसे में इस मामले को लेकर अनर्गल बातें करना और राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है. (इनपुट भाषा)

इसे भी पढ़ें- असम में SIR पूरा, चुनाव तारीखों का इंतजार; CEC ज्ञानेश कुमार बोले- EVM में होगा ये बदलाव

देखें ‘the tantra code’ प्रभात खबर के यूट्यूब चैनल पर जल्द
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola